पालघर: सार्वजनिक अवकाश में भी खुले रहेंगे उप-पंजीयक कार्यालय, संपत्ति पंजीकरण कार्य को मिलेगी रफ्तार।

पालघर: सार्वजनिक अवकाश में भी खुले रहेंगे उप-पंजीयक कार्यालय, संपत्ति पंजीकरण कार्य को मिलेगी रफ्तार।

अखिलेश चौबे
पालघर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन और नए वर्ष की पृष्ठभूमि में संपत्ति खरीद-बिक्री के बढ़ते रुझान को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण एवं मुद्रांक विभाग ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। दस्तावेज़ पंजीकरण की बढ़ती संख्या और राजस्व लक्ष्य की पूर्ति में तेजी लाने के उद्देश्य से जिले के सभी उप-पंजीयक कार्यालय सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संचालित किए जाएंगे।
पंजीकरण महानिरीक्षक एवं मुद्रांक नियंत्रक, महाराष्ट्र राज्य, पुणे के निर्देशानुसार 26, 28, 29 और 31 मार्च 2026 को पड़ने वाले चार सार्वजनिक अवकाश के दिनों में जिले के सभी उप-पंजीयक कार्यालय नियमित कार्यालयीन समय के अनुसार खुले रहेंगे।
इनमें वसई क्रमांक 1 से 6, पालघर क्रमांक 1 एवं 2, डहाणू, तलासरी, वाडा, विक्रमगड, जव्हार और मोखाडा स्थित कार्यालय शामिल हैं। इस निर्णय से नागरिकों को अवकाश के दिनों में भी संपत्ति खरीद-बिक्री से संबंधित पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे लंबित मामलों में भी तेजी आने की संभावना है।
इसके अतिरिक्त, जिन कार्यालयों की साप्ताहिक छुट्टी शनिवार-रविवार के अतिरिक्त अन्य दिनों में निर्धारित होती है, उन्हें अपनी दो साप्ताहिक छुट्टियों में से एक दिन कार्यरत रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सेवा निरंतर जारी रह सके।
कार्यप्रणाली की निगरानी और नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए सह जिला निबंधक तथा मुद्रांक जिला अधिकारी कार्यालय भी इन दिनों में कार्यरत रहेंगे। मुद्रांक शुल्क, मूल्यांकन तथा अन्य लंबित प्रकरणों के निपटारे हेतु संबंधित विभागीय तंत्र सक्रिय रहेगा।
इस निर्णय से न केवल नागरिकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि शासन के राजस्व संग्रह में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!