पालघर: देहर्जे और विरार में लगा महसूल समाधान शिविर, नागरिकों को एक ही स्थान पर मिली कई शासकीय सेवाएं।

पालघर: देहर्जे और विरार में लगा महसूल समाधान शिविर, नागरिकों को एक ही स्थान पर मिली कई शासकीय सेवाएं।

अखिलेश चौबे
पालघर। महाराष्ट्र शासन के महसूल विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर अभियान – चरण 1’ के अंतर्गत आज विक्रमगढ़ तालुका के देहर्जे ग्राम पंचायत कार्यालय में महसूल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ लिया।
कार्यक्रम में उपजिल्हाधिकारी तेजस चव्हाण, तहसीलदार मयूर चव्हाण, ग्राम पंचायत सरपंच प्रसाद जाधव तथा विभिन्न तालुका स्तरीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान नागरिकों की महसूल तथा अन्य शासकीय सेवाओं से जुड़ी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
शिविर में नागरिकों को 7/12 उतारे, 8-अ उतारे तथा विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही 7/12 दस्तावेजों को अद्यतन करने की प्रक्रिया, ई-मोजणी, पाणंद मार्गों से संबंधित कार्यवाही, अभिलेख दुरुस्ती हेल्पडेस्क, अकृषिक सुधारणा संबंधी मार्गदर्शन, प्रधानमंत्री किसान योजना से संबंधित जानकारी, दुय्यम शिधापत्रिका वितरण तथा लंबित फेरफार मामलों का निपटारा भी किया गया।
इसके अलावा तुकडेबंदी कानून के अंतर्गत कार्यवाही, सामाजिक आर्थिक सहायता योजनाओं का लाभ, स्वास्थ्य जांच तथा मोफत डिजिटल सातबारा जैसी सेवाएं भी नागरिकों को उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को बेबी किट का वितरण किया गया। वहीं किसानों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक ट्रैक्टर और एक पावर टिलर का भी वितरण किया गया।
शासन की सिंगल डे सर्विस डिलीवरी पहल के तहत कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाने से नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
इसी अभियान के अंतर्गत आज विरार में भी छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जहां समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ ले रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों और किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिससे शासन की सेवाएं अधिक सुलभ और पारदर्शी बन रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!