पालघर: पीएम सूर्यघर योजना के तहत बोईसर में ‘लक्ष्मी प्लास्ट’ रजिस्टर कार्यालय का शुभारंभ।

पालघर: पीएम सूर्यघर योजना के तहत बोईसर में ‘लक्ष्मी प्लास्ट’ रजिस्टर कार्यालय का शुभारंभ।

अखिलेश चौबे
पालघर‌। जिले के बोईसर शहर स्थित सालवड ग्राम पंचायत अंतर्गत शिवाजी नगर, नई बस्ती में शनिवार, 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ‘लक्ष्मी प्लास्ट’ रजिस्टर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रोपराइटर गिरजेश आर. सिंह ने नारियल फोड़कर कार्यालय का उद्घाटन किया। यह कार्यालय श्री साईंराज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के समीप स्थित है।
इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र में रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो विशेष रूप से ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों तथा निजी आवासों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। योजना के तहत 3 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर उपभोक्ताओं को 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। वहीं, सामूहिक आवासीय सोसायटियों के लिए प्रति किलोवाट 18,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है, जिससे न केवल बिजली के खर्च में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। योजना की एक विशेषता यह भी है कि इसमें किया गया निवेश लगभग तीन वर्षों के भीतर ही वापस प्राप्त हो जाता है, जिससे यह आर्थिक दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी साबित होती है।
योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों के पास बिजली कनेक्शन और आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है। आवेदन के पश्चात लगभग एक माह के भीतर सोलर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए रजिस्टर वेंडर ‘लक्ष्मी प्लास्ट पीएम सूर्यघर योजना’ के प्रोपराइटर गिरजेश आर. सिंह ने बताया कि सोलर सिस्टम की स्थापना के लिए प्रति किलोवाट न्यूनतम 80 वर्ग फुट स्थान की आवश्यकता होती है, ताकि प्रणाली को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से स्थापित किया जा सके।
सौर ऊर्जा प्रणाली से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक नागरिक लक्ष्मी प्लास्ट पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना रजिस्टर कार्यालय, शिवाजी नगर, नई बस्ती, सालवड, बोईसर (पालघर) में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर 9422076242 एवं 9223248569 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!