पालघर: ओजोन हॉस्पिटल की अत्याधुनिक कैथ लैब का सांसद हेमंत विष्णु सवरा ने किया उद्घाटन।पालघर में हृदय उपचार को मिलेगी नई गति।
पालघर: ओजोन हॉस्पिटल की अत्याधुनिक कैथ लैब का सांसद हेमंत विष्णु सवरा ने किया उद्घाटन।
पालघर में हृदय उपचार को मिलेगी नई गति।
अखिलेश चौबे
पालघर। पालघर शहर के पार्श्वनाथ-9, बिडको कॉर्नर, चिंतूपाड़ा रोड स्थित ओजोन हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैथ लैब का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सुविधा का उद्घाटन सांसद हेमंत विष्णु सवरा के हाथों फीता काटकर किया गया। इस नई व्यवस्था के शुरू होने से अब पालघर तथा आसपास के क्षेत्रों के हृदय रोगियों को आधुनिक, तेज और बेहतर उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा।
उद्घाटन समारोह में सांसद हेमंत विष्णु सवरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ नवीन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने ओजोन हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अत्याधुनिक कैथ लैब के माध्यम से हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों के उपचार में क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कैथ लैब की स्थापना से एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी सहित कई उन्नत हृदय जांच एवं उपचार सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी और समय पर उपचार मिल सकेगा।
इस महत्वपूर्ण पहल के लिए अस्पताल के संचालक डॉ. अरुण, डॉ. अतुल परासकर, डॉ. गणेश शिरोडकर, डॉ. अमित यादव, डॉ. श्याम परासकर और डॉ. राज हमराडे को जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने बधाई दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की। सभी ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया।
कार्यक्रम में अरुण माने (कामगार अध्यक्ष), भावानंद संखे (नगरसेवक एवं भाजपा गट नेता, पालघर), कैलाश म्हात्रे (भाजपा पालघर जिला उपाध्यक्ष), अशोक अंबुरे (भाजपा जिला सचिव), सत्यप्रकाश सिंह (नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा जिला सचिव), नंदन वर्तक (भाजपा पालघर जिला युवा अध्यक्ष), आनंद धोडी (सरपंच, सरावली ग्रामपंचायत), चंदा दुबे (भाजपा प्रदेश सदस्या), भावीन कनसारा (पालघर मंडल अध्यक्ष), पूर्णिमा धोढ़ी (जिला परिषद सदस्या), भावेश जैन तथा निमेश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ओजोन हॉस्पिटल द्वारा स्थापित यह अत्याधुनिक कैथ लैब पालघर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने का कार्य करेगी। इससे हृदय रोगियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा और आपात स्थितियों में जीवन बचाने की संभावना भी बढ़ेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं का स्थानीय स्तर पर विस्तार न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाएगा, बल्कि ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों के मरीजों के लिए भी यह एक बड़ी राहत साबित होगा।
Comments
Post a Comment