मुंबई: सामाजिक व व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम।सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग और सीआईएफएफ के बीच समझौता।

मुंबई: सामाजिक व व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम।
सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग और सीआईएफएफ के बीच समझौता।

अखिलेश चौबे
मुंबई। राज्य में जनकेंद्रित और अधिक प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने यूनाइटेड किंगडम स्थित चिल्ड्रन्स इन्वेस्टमेंट फंड फाउंडेशन (सीआईएफएफ) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। यह समझौता सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन संचार (SBCC) कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए किया गया है।
इस पहल के पीछे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विशेष योगदान बताया जा रहा है, जिन्होंने राज्य के राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए इस साझेदारी को आगे बढ़ाया।
इस समझौते पर सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. निपुण विनायक, उपसचिव चंद्रकांत विभुते, सीआईएफएफ की ओर से डॉ. हेमांग शाह और डॉ. अस्मिता जैन, तथा आईपीआई के प्रतिनिधि राघवेश राजन और अविधा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस साझेदारी के तहत सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रमों को अधिक नवाचारपूर्ण, प्रमाण आधारित और शोध आधारित तरीके से लागू किया जाएगा। साथ ही, समुदाय की भागीदारी और प्रभावी संवाद पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना और राज्य के राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को हर स्तर तक पहुंचाना है।
यह पहल विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं और रोग नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मजबूती प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वंचित और पिछड़े वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएगी।
आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावशीलता
इस समझौते के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, संचार माध्यमों और समुदाय आधारित भागीदारी का उपयोग किया जाएगा। खासतौर पर कुपोषण, स्वच्छता, टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
सीआईएफएफ राज्य के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए तकनीकी और नीतिगत सहयोग प्रदान करेगा। इससे स्वास्थ्य योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव होगा और आम नागरिकों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार आने की उम्मीद जताई गई है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने इस समझौते को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है। विभाग का मानना है कि इस पहल से राज्य में दीर्घकालिक सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन संभव हो सकेगा।
इस साझेदारी के माध्यम से महाराष्ट्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार को रणनीतिक मजबूती मिलेगी और निरंतर सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन के जरिए बेहतर स्वास्थ्य परिणाम हासिल करने में मदद मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!