पालघर: खोडाळा में छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर उत्साह के साथ संपन्न।नागरिकों को मिली अनेक शासकीय सेवाएं।

पालघर: खोडाळा में छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर उत्साह के साथ संपन्न।
नागरिकों को मिली अनेक शासकीय सेवाएं।

अखिलेश चौबे 
पालघर। आम नागरिकों की महसूल तथा अन्य शासकीय सेवाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर – चरण 1’ के अंतर्गत खोडाळा मंडल स्तर का शिविर ग्राम पंचायत कार्यालय, खोडाळा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला और बड़ी संख्या में लोग विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने पहुंचे।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सभापति प्रदीप वाघ, अपर निवासी उपजिल्हाधिकारी रविंद्र राजपूत तथा मिलिंद झोले के हाथों किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, वहीं बड़ी संख्या में नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
शिविर के माध्यम से नागरिकों और विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। इनमें जाति प्रमाण पत्र और डोमिसाइल प्रमाण पत्र का वितरण, आधार कार्ड पंजीकरण एवं सुधार, 7/12 उतारा अद्यतन करना तथा डिजिटल 7/12 का वितरण, राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं, अभिलेख दुरुस्ती हेल्प डेस्क, अकृषिक सुधारणा संबंधी मार्गदर्शन और लंबित फेरफार मामलों का निपटारा जैसी सुविधाएं शामिल रहीं।
इसके अलावा सामाजिक आर्थिक सहायता योजनाओं का लाभ, लोक सेवा हक्क कानून के अंतर्गत तत्काल सेवाएं, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ, आयुष्मान भारत कार्ड पंजीकरण व वितरण, प्राकृतिक आपदा अनुदान के लिए ई-केवाईसी, मतदाता पंजीकरण तथा नाम विलोपन की सुविधा भी नागरिकों को प्रदान की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से भी विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए गए। इसके साथ ही उपअधीक्षक भूमिअभिलेख कार्यालय की ओर से सनद और ई-मोजणी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। पंचायत समिति के समाजकल्याण विभाग तथा पशुसंवर्धन विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को भी इस अवसर पर लाभ प्रदान किया गया।
जिला उद्योग केंद्र द्वारा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं आदिवासी विकास विभाग की योजनाओं, कलम 85 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया, तुकडेबंदी कानून तथा लक्ष्मीमुक्ति योजना के बारे में भी नागरिकों को मार्गदर्शन दिया गया।
एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को काफी राहत मिली। उपस्थित लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में काफी सुविधा मिल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!