पालघर: मनसे के हस्तक्षेप के बाद स्मार्ट बाजार डिलिवरी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 10 दिनों में मांगें पूरी करने का आश्वासन।

पालघर: मनसे के हस्तक्षेप के बाद स्मार्ट बाजार डिलिवरी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 10 दिनों में मांगें पूरी करने का आश्वासन।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक बोईसर पूर्व स्थित स्मार्ट बाजार में कार्यरत लगभग 80 से 90 डिलिवरी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने एकत्र होकर अपनी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन से तत्काल समाधान की मांग की।
कामगारों के प्रतिनिधियों द्वारा संपर्क किए जाने के बाद संबंधित पदाधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान स्मार्ट बाजार के मैनेजर मयंक पाठक को मौके पर बुलाकर कर्मचारियों की मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। कर्मचारियों ने वेतन, कार्य परिस्थितियों तथा अन्य सुविधाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं प्रबंधन के समक्ष रखीं।
चर्चा के उपरांत स्मार्ट बाजार प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की सभी मांगों को आगामी 10 दिनों के भीतर पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया गया। इस आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य होने की दिशा में आगे बढ़ी और कर्मचारियों ने भी सकारात्मक रुख अपनाया।
इस अवसर पर मनसे पालघर उपतालुका अध्यक्ष सत्यम मिथिलेश मिश्रा, मनसे तालुका संघटक शैलाश भुतखडे, दांडीपाडा शाखा अध्यक्ष मुस्ताक खान, अजय प्रजापती सहित बड़ी संख्या में कामगार उपस्थित रहे।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।