पालघर: श्री राधा डेयरी का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगा शुद्ध डेयरी उत्पादों का भरोसेमंद केंद्र।

पालघर: श्री राधा डेयरी का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगा शुद्ध डेयरी उत्पादों का भरोसेमंद केंद्र।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के बोईसर शहर आत्मशक्ति नगर, पारनाल क्षेत्र में स्थित नई डेयरी प्रतिष्ठान “श्री राधा डेयरी” का गुरुवार, 19 मार्च 2026 को विधिवत शुभारंभ किया गया। धार्मिक माहौल और उत्साह के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
उद्घाटन कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे संपन्न हुआ, जहां पारंपरिक विधि-विधान के साथ प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता चंदन सिंह, अरविंद सिंह, मनोज मिश्रा, कुंदन सिंह तथा रोबिन सिंह द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। पूरे परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे आयोजन और भी भव्य नजर आया।
संचालकों के अनुसार, “श्री राधा डेयरी” में ग्राहकों को ताजा दूध, शुद्ध देसी घी, मलाईदार दही एवं फ्रेश पनीर जैसे गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को शुद्धता, गुणवत्ता और विश्वास के साथ सेवा प्रदान करना उनका प्रमुख उद्देश्य है।
यह डेयरी आत्मशक्ति नगर, पारनाल में पेट्रोल पंप के समीप स्थित है, जिससे क्षेत्रवासियों को आसानी से डेयरी उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के आयोजक शशिभूषण तिवारी एवं आयुष तिवारी (तिवारी परिवार) ने सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए बेहतर सेवाएं देने का संकल्प दोहराया। संपर्क: 8459842226
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।