Posts

Showing posts from February, 2026

पालघर: प्रोटेक कंप्यूटर एजुकेशन एंड इंग्लिश स्पीकलिंग क्लासेस में वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश निराला का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया।

Image
पालघर: प्रोटेक कंप्यूटर एजुकेशन एंड इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस में वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश निराला का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। अखिलेश चौबे  पालघर। प्रोटेक कंप्यूटर एजुकेशन एंड इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस के संस्थापक सचिन जाधव एवं पायल जाधव के मार्गदर्शन में जिले के वरिष्ठ पत्रकार, बोईसर समाचार के संपादक तथा बोईसर–पालघर पत्रकार संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला का 65वाँ जन्मदिन रविवार, 1 फ़रवरी 2026 को जिले के बोईसर शहर साईं शॉपिंग सेंटर, चित्रालय स्थित क्लासेस परिसर में सादगी, सम्मान और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत के साथ की गई, जिसके पश्चात संस्थान की ओर से रामप्रकाश निराला को शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। समारोह के दौरान रामप्रकाश निराला ने क्लासेस में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, संस्कार और मर्यादा के महत्व के बारे में...

पालघर: सेवा और संवेदना के साथ मना वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश निराला का 65वां जन्मदिन।

Image
पालघर: सेवा और संवेदना के साथ मना वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश निराला का 65वां जन्मदिन। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार, बोईसर समाचार के संपादक तथा बोईसर–पालघर पत्रकार संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला का 65वां जन्मदिन रविवार, 1 फरवरी 2026 को सामाजिक सरोकारों और सेवा भाव के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह आयोजन बोईसर स्थित चित्रालय, होटल सम्राट में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बोईसर–पालघर पत्रकार संघ की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी “चलो गांव की ओर” ध्येय वाक्य को साकार करते हुए एक सेवाभावी सामाजिक उपक्रम का आयोजन किया गया। जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार सुबह ठीक 10 बजे, बोईसर–पालघर पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य होटल सम्राट, चित्रालय, बोईसर से सामाजिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। इस दौरान संतोषी माता मंदिर, आशागढ़ तथा महालक्ष्मी मंदिर परिसर में जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। वहीं महिलाओं को साड़ी एवं कंबल प्रदान किए गए। इसके साथ ही सभी लाभार्थ...

पालघर: श्रमिक पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन और आईजेएम के बीच समझौता।

Image
पालघर: श्रमिक पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन और आईजेएम के बीच समझौता। अखिलेश चौबे पालघर। श्रमिकों के सम्मानजनक और स्थायी पुनर्वास को सुनिश्चित करने की दिशा में पालघर जिले में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस उद्देश्य से पालघर जिला प्रशासन और इंटरनेशनल जस्टिस मिशन (आईजेएम) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता पालघर की जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस समझौते के अंतर्गत पालघर जिले में मुक्त कराए गए श्रमिकों के प्रभावी पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन और इंटरनेशनल जस्टिस मिशन संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। पुनर्वास प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाते हुए श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे उन्हें सम्मानजनक जीवन स्तर प्राप्त हो सके। समझौते के तहत श्रमिक शोषण से जुड़े कानूनों, उनकी प्रभावी क्रियान्वयन प्रक्रिया और कार्यप्रणाली को लेकर जिला एवं क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों की संस्थागत क्षमता को भी मजबूत किया जाएगा। इससे श्रमिक शोषण से ...

पालघर: रोमांचक फाइनल के साथ गंगवाल क्रिकेट लीग का पाँचवाँ सीजन सफलतापूर्वक संपन्न।

Image
पालघर: रोमांचक फाइनल के साथ गंगवाल क्रिकेट लीग का पाँचवाँ सीजन सफलतापूर्वक संपन्न। अखिलेश चौबे पालघर। गंगवाल क्रिकेट लीग का पाँचवाँ सीजन आज अत्यंत उत्साहपूर्ण, अनुशासित और खेल भावना से ओतप्रोत माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का जोश, दर्शकों का उत्साह और आयोजकों का बेहतर प्रबंधन साफ दिखाई दिया, जिससे यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया। इस समापन अवसर पर गंगवाल हेल्थकेयर के निदेशक राकेश आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया। अपने संबोधन में राकेश आचार्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों को भी मजबूत करता है। उन्होंने संगठन के भीतर खेल गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने पर जोर दिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इसमें न्यूट्रा लायंस इलेवन ने आनंद बने के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, प्रसाद वाडे की कप्तानी में ग्रैन्यूल्स वॉरियर्स ...