पालघर: शत चंडी महायज्ञ एवं नव दिवसीय देवी भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा धूमधाम से संपन्न।

पालघर: शत चंडी महायज्ञ एवं नव दिवसीय देवी भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा धूमधाम से संपन्न।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के पालघर शहर (पूर्व) में स्थित जय अंबे माता शक्तिधाम में आयोजित शत चंडी महायज्ञ एवं नव दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ हो गया। शनिवार, 14 फरवरी 2026 को प्रातः कृष्णानगर स्थित शिव मंदिर से शक्तिधाम मंदिर तक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियाँ एवं श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।
कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर सुसज्जित कलश धारण किए, जबकि पुरुष भक्त शंखनाद और जयकारों के साथ आगे बढ़। मार्ग भर “जय माता दी” और “अंबे माता की जय” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था भी की गई। भक्तों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।
रविवार, 15 फरवरी 2026 से नव दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ, जो 23 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री मनीष उपाध्याय द्वारा किया जा रहा है, जिनकी मधुर वाणी और आध्यात्मिक व्याख्या से श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। कथा के माध्यम से देवी महिमा, भक्ति, धर्म और जीवन मूल्यों का विस्तृत वर्णन किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर शत चंडी महायज्ञ भी संपन्न किया जाएगा, जो देवी दुर्गा को समर्पित अत्यंत शक्तिशाली वैदिक अनुष्ठान माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इससे कष्टों का निवारण, शत्रु बाधाओं का नाश तथा सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सोमवार, 23 फरवरी 2026 को आयोजित 15वां वार्षिक उत्सव होगा। इस दिन शाम 6 बजे हवन, 7:30 बजे भव्य आरती, रात्रि 8 बजे माता जी की चौकी तथा इसके पश्चात महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने अधिकाधिक भक्तों से उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
इस धार्मिक आयोजन में पीठाधीश्वर शिवशक्ति धाम हालोली के आचार्य पंकज जी महाराज का विशेष सान्निध्य प्राप्त हो रहा है। विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएँ तथा स्थानीय भक्तजन आयोजन में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
व्यवस्थापक मंडल में शक्तिधाम भक्त परिवार, जय अंबे ट्रांसपोर्ट कंपनी तथा मनोज मिश्रा, बाजपेयी मौसाजी, मुन्ना विश्वकर्मा, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, सुनील योगी, दिनेश मिश्रा, सुनील भारतद्वाज, शिव कुमार राजभर, संजय यादव, अंकित पांडे, काळुराम चौधरी एवं मित्र परिवार प्रमुख रूप से शामिल हैं, जो आयोजन की व्यवस्था में निरंतर जुटे हुए हैं।
आयोजक मंडल के अनुसार यह भव्य धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और लोककल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। नौ दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है।
आप सभी भक्तगणों से निवेदन है कि इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कथा श्रवण करें तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!