पालघर: अनुश्री फाउंडेशन द्वारा श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन 7 से 14 मार्च तक, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ।

पालघर: अनुश्री फाउंडेशन द्वारा श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन 7 से 14 मार्च तक, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ।

अखिलेश चौबे
पालघर। अनुश्री फाउंडेशन के तत्वावधान में 7 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक श्रीमद्भागवत सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 7 मार्च को प्रातः 8 बजे विजय कॉलोनी टैप्स गेट से निकलने वाली कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा विजय कॉलोनी से टैप्स गेट होते हुए पुलिस चौकी, पीछे गन मार्ग, अंगद पाल कंपनी, कबीर हॉस्पिटल, कप नगर मार्ग से पुनः विजय कॉलोनी पहुंचेगी, जहां विधिवत कलश पूजन किया जाएगा।
आयोजन के अंतर्गत 7 मार्च से 13 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। कथा का समापन 13 मार्च को होगा। इसके पश्चात 14 मार्च 2026 को प्रातः 8 बजे से हवन प्रारंभ होगा, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा। उसी दिन दोपहर 2 बजे से महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
इस पावन आयोजन में अनंत विभूषित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ऋषिवर पूज्य संत श्री योगी सत्यम दास जी महाराज, अंतरराष्ट्रीय सप्तऋषि अखाड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के प्रमुख यजमान के रूप में श्री राकेश तिवारी एवं श्रीमती पुष्पा तिवारी की भूमिका रहेगी। आयोजन से संबंधित जानकारी हेतु श्री राकेश तिवारी (मो. 9309946502), श्रीमती पुष्पा तिवारी (मो. 9370481405) तथा श्री आयुष तिवारी (मो. 8459842226) से संपर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम के संयोजक श्री रणवीर शर्मा एवं श्री बलवीर सिंह हैं, जो आयोजन की व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने तथा यथाशक्ति सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन समस्त श्रद्धालुओं के सहयोग से ही पूर्ण होगा तथा भगवान की कृपा से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार होगा। हरे कृष्णा।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!