पालघर: बोईसर के साईनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था।

पालघर: बोईसर के साईनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक नगर बोईसर के पूर्व स्थित दांडीपाडा क्षेत्र के साईनगर में मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को सप्त दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ नगर परिक्रमा के साथ संपन्न हुआ। कथा के आरंभ अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी महिलाओं ने तपती धूप के बावजूद सिर पर आस्था के कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा में सहभागिता की, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
शोभायात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं द्वारा “भागवत भगवान की जय” के उद्घोष तथा डीजे पर बजते मधुर भजनों ने कार्यक्रम को अत्यंत आकर्षक और ऐतिहासिक बना दिया। भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ निर्धारित समयानुसार लोखंडीपाडा स्थित श्री बद्रीनाथ महादेव मंदिर से हुआ, जहां महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरकर विधिवत पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात कथावाचक पंडित मनीष मधुर महाराज के सानिध्य में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवन्नाम संकीर्तन करते हुए कथा पंडाल, साईनगर मेघना बिल्डिंग के समीप पहुंचे।
आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह “श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह” 2 मार्च (सोमवार) तक प्रतिदिन सायं 5:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। दांडीपाडा क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रही इस आध्यात्मिक कथा का लाभ अधिक से अधिक श्रद्धालु सपरिवार उपस्थित होकर लें, ऐसा समिति ने निवेदन किया है।
कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार महायज्ञ का समापन 3 मार्च को हवन-पूजन के साथ होगा। उसी दिन दोपहर में विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा तथा सायंकाल खाटूश्यामजी की भव्य भजन संध्या के साथ सप्ताह का समापन होगा।

इस धार्मिक आयोजन के सफल संचालन में सत्यम मिश्रा, नितेश विजय पाटील, सामाजिक कार्यकर्ती सपना प्रभु, भीम गढ़वी, प्रदीप रौनियार, मोनू सिंह, समीर रौनियार सहित अन्य समिति सदस्यों एवं ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन स्थल पर व्यवस्था, सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए स्वयंसेवक निरंतर सक्रिय दिखाई दिए।
पूरे क्षेत्र में सप्ताह भर चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर उत्साह का वातावरण है तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!