पालघर: दांडेकर महाविद्यालय में मराठी राजभाषा गौरव दिवस उत्साहपूर्वक हुआ संपन्न।

पालघर: दांडेकर महाविद्यालय में मराठी राजभाषा गौरव दिवस उत्साहपूर्वक हुआ संपन्न।

अखिलेश चौबे 
पालघर। सोनोपंत दांडेकर शिक्षण मंडली द्वारा संचालित सोनोपंत दांडेकर कला, वि.स. आपटे वाणिज्य व म.ह. मेहता विज्ञान महाविद्यालय के मराठी वाङ्मय मंडल की ओर से मराठी राजभाषा गौरव दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
महान कवि वि. वा. शिरवाडकर (कुसुमाग्रज) की जयंती के उपलक्ष्य में ‘मनमुराद’ शीर्षक से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कविता, गीत और संवादों के माध्यम से मराठी साहित्य की समृद्ध परंपरा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में ‘टीम मनमुराद’ ने मराठी साहित्य की विविध विधाओं का जीवंत प्रस्तुतीकरण किया। ओवी, भजन, भक्तिगीत और भावगीत जैसी रचनाओं को समीर पवार, अस्मिता जाधव और भाग्यश्री गोखले ने मधुर स्वर में प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साहिल म्हस्कर ने वादन के माध्यम से प्रभावी संगत दी।
शैलेश पाटील ने कविताओं का सशक्त पाठ करते हुए उनसे जुड़े संस्मरण और रोचक प्रसंग साझा किए, जिससे कार्यक्रम को एक सुसंगत और भावपूर्ण रूप मिला।
इस अवसर पर लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की प्रसिद्ध रचना ‘माझी मैना गावाला राहिली’ तथा प्रख्यात कवि नामदेव ढसाळ की कविता ‘माणसाने’ के माध्यम से साहित्य में निहित सामाजिक और राजनीतिक चेतना को उजागर किया गया।
साथ ही कवि ना. धो. महानोर और मंगेश पाडगावकर की प्रेम कविताओं को भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सराहा।
मराठी विभाग की छात्राएं कांचन भुयाळ, संस्कृती राहे और मयुरी भोईर ने मल्हार कोली बोली में मराठी भाषा पर आधारित कविता प्रस्तुत की। उनकी प्रस्तुति के झी २४ तास पर प्रसारित होने के उपलक्ष्य में उनका विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सीए सचिन कोरे, कोषाध्यक्ष मंगेश पंडित, सचिव सुधीर कुलकर्णी, सदस्य रामप्रकाश निराला, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. किरण सावे तथा उपप्राचार्य डॉ. तानाजी पोळ विशेष रूप से उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों को जोरदार तालियों से सराहा।
कार्यक्रम का प्रारंभिक भाषण प्रा. विवेक कुडू ने दिया। आभार प्रदर्शन प्रा. यादव मोरे ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. दर्शना चौधरी ने कुशलतापूर्वक किया।
‘जेन-ज़ी’ पीढ़ी में मराठी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान और अपनत्व की भावना विकसित करने की दिशा में यह आयोजन

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!