पालघर: विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल का जनाक्रोश मोर्चा रद्द, प्रशासन ने मानीं सभी संवैधानिक मांगें।
पालघर: विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल का जनाक्रोश मोर्चा रद्द, प्रशासन ने मानीं सभी संवैधानिक मांगें।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के “लैंड जिहाद मुक्त दहाणू” अभियान के तहत अवैध निर्माण, अवैध मस्जिद-मदरसे तथा अन्य कथित अवैध संरचनाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को दहाणू नगरपरिषद के घेराव का आह्वान किया गया था। यह कार्यक्रम चार रास्ता, सागर लॉज, दहाणू से प्रातः 10:30 बजे शुरू होना प्रस्तावित था, जिसे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सेवा रक्षा संस्कार तथा सकल हिंदू समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाना था। आयोजकों के अनुसार, यह आंदोलन पूजनीय साधु-संतों के आदेश एवं मार्गदर्शन में किया जाना था।
हालांकि, कार्यक्रम से पूर्व ही प्रशासन द्वारा मांगें स्वीकार किए जाने के बाद प्रस्तावित जनाक्रोश मोर्चा और नगरपरिषद घेराव रद्द कर दिया गया है।
बजरंग दल के कोंकण प्रांत गऊ रक्षा प्रमुख चंदन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि “लैंड जिहाद मुक्त दहाणू” अभियान के अंतर्गत कल दहाणू में होने वाला जनाक्रोश मोर्चा और दहाणू नगरपरिषद घेराव रद्द किया जा रहा है, क्योंकि संगठन की ओर से संवैधानिक तरीके से रखी गई सभी मांगें प्रशासन ने मान ली हैं। उन्होंने बताया कि इन मांगों में से दो पर तत्काल कार्रवाई भी कर दी गई है, जबकि एक मांग के संबंध में दहाणू नगरपरिषद ने लिखित रूप से पत्र देकर कुछ समय मांगा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तय समयसीमा में वह कार्य पूरा नहीं किया गया, तो संगठन आगे किसी की नहीं सुनेगा और आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
चंदन सिंह ने पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, दहाणू पुलिस निरीक्षक तथा दहाणू नगरपरिषद प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने समस्त हिंदू समाज को साधुवाद देते हुए कहा कि समाज के सहयोग और एकजुटता के कारण ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जब-जब संगठन या समाज को आवश्यकता होगी, लोग इसी प्रकार साथ खड़े रहेंगे।
Comments
Post a Comment