पालघर: विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने 27 फरवरी को दहानू नगरपरिषद घेराव की घोषणा।

पालघर: विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने 27 फरवरी को दहानू नगरपरिषद घेराव की घोषणा।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले दहाणू प्रखंड में 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे चार रस्ता, सागर लॉज, दहाणू से दहानू नगरपरिषद के घेराव का आह्वान किया गया है। यह आह्वान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सेवा रक्षा संस्कार तथा सकल हिंदू समाज की ओर से किया गया है।
आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम पूजनीय साधु-संतों के आदेश एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। संगठन की ओर से इसे “लैंड जिहाद मुक्त दहाणू” अभियान के संदर्भ में बताया गया है। आयोजकों ने समस्त हिंदू समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
जारी सूचना में प्रशासन से यह निवेदन भी किया गया है कि संवैधानिक दायरे में रखी गई मांगों पर विचार किया जाए तथा यदि कहीं अवैध निर्माण, अवैध मस्जिद, मदरसे अथवा अन्य किसी प्रकार की अवैध संरचना पाई जाती है, तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
घोषणा के अनुसार, निर्धारित तिथि 27/02/2026 को प्रातः 10:30 बजे चार रस्ता, सागर लॉज, दहाणू से एकत्रित होकर दहानू नगरपरिषद का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम के मद्देनज़र स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक तैयारियों की भी संभावना जताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।