पालघर: जिले में ग्लोबल कोकण महोत्सव के दौरान साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान, पुलिस ने लगाया विशेष स्टॉल।

पालघर: जिले में ग्लोबल कोकण महोत्सव के दौरान साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान, पुलिस ने लगाया विशेष स्टॉल।


अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के शिरगांव क्षेत्र में आयोजित ग्लोबल कोकण महोत्सव 2026 के दौरान पालघर जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 18 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस महोत्सव में नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है।
यह आयोजन शिरगांव, पालघर में कोकण भूमी प्रतिष्ठान के तत्वावधान में “ग्लोबल कोकण महोत्सव” तथा “पालघर मिनी सरस प्रदर्शनी” के रूप में किया जा रहा है। महोत्सव परिसर में सायबर पुलिस स्टेशन, पालघर द्वारा एक विशेष स्टॉल स्थापित किया गया है, जहां नागरिकों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।
स्टॉल के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी, ओटीपी और लिंक स्कैम, सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के तरीके समझाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बैंकिंग और यूपीआई लेनदेन को सुरक्षित रखने के उपाय, साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने का महत्व तथा National Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी विस्तार से बताई जा रही है। महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले साइबर अपराधों के बारे में भी विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
स्टॉल पर नागरिकों की शंकाओं का समाधान प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से किया जा रहा है। साथ ही सूचना पुस्तिकाओं का वितरण और प्रदर्शन के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
पालघर के पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख ने जिले के अधिक से अधिक नागरिकों से इस स्टॉल का लाभ उठाने और स्वयं तथा अपने परिवार को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए जागरूक रहने की अपील की है।
इस जनजागरूकता अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक प्रदिप पाटील के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
स्टॉल पर नागरिकों को जानकारी प्रदान करने का कार्य उपनिरीक्षक रूपाली वर्तक, उपनिरीक्षक समीर भोसले, पुलिस कर्मचारी रामदास दुर्गेष्ट, रूपेश पाटील, अक्षय शेट्ये, महादेव सांगवे, महिला पुलिस कर्मचारी स्नेहल शेलार तथा मोनिका तिडके द्वारा किया जा रहा है, जो सभी साइबर पुलिस स्टेशन, पालघर में नियुक्त हैं।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है, इसलिए जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!