पालघर: शिवाजी महाराज पर टिप्पणी के विरोध में वसई में भाजपा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से माफी की मांग।

पालघर: शिवाजी महाराज पर टिप्पणी के विरोध में वसई में भाजपा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से माफी की मांग।

अखिलेश चौबे
पालघर। हिंदुस्थान के आराध्य नायक छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टिपू सुल्तान से किए जाने के आरोप को लेकर हर्षवर्धन सपकाल के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिले के वसई–विरार इकाई की ओर से वसई स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया।
यह आंदोलन भाजपा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटील, विधायक राजन नाईक तथा विधायक स्नेहा दुबे के मार्गदर्शन में पारनाका क्षेत्र में आयोजित किया गया। प्रदर्शन में जिला महामंत्री मनोज बारोट, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र पाटील, जिला उपाध्यक्ष कपिल म्हात्रे, भाजपा गटनेता अशोक शेल्के, नगरसेवक मनोज पाटील, अभय कक्कड़, जितेंद्र पाटील, महेश सरवणकर, गणेश पाटील, निम्मी दोशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीत तिवारी, युवा महामंत्री राजन सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मैथ्यू कोलासो, केतन गांधी, शहराध्यक्ष गीतांजली दरिवाला, सूर्यकांत वाघमारे तथा सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान राष्ट्रनायक के संदर्भ में इस प्रकार की तुलना करना अत्यंत आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान राजनीतिक लाभ प्राप्त करने और वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित है, जिससे समाज में अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है।
नगरसेवक मनोज पाटील ने मांग की कि हर्षवर्धन सपकाल महाराष्ट्र की जनता से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करें। वहीं जिला महामंत्री मनोज बारोट ने भी उक्त बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी से इस विषय पर अपनी स्पष्ट और आधिकारिक भूमिका सार्वजनिक करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि इस विषय पर शीघ्र स्पष्टीकरण और माफी नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!