Posts

Showing posts from August, 2025

पालघर: बोईसर रेलवे फाटक एलसी-52 पर सर्वदलीय बैठक में जनता की आवाज गूंजी, 9 सितंबर को प्रदर्शन का ऐलान।

Image
पालघर: बोईसर रेलवे फाटक एलसी-52 पर सर्वदलीय बैठक में जनता की आवाज गूंजी, 9 सितंबर को प्रदर्शन का ऐलान। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के पश्चिम रेलवे बोईसर वंजारवाडा समपार फाटक क्रमांक एलसी-52 पर अंडरपास (आरयूबी) और उड़ान पुल (आरओबी) बनाए जाने की लंबे समय से चली आ रही जनता की मांग को अब राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रेलवे प्रशासन द्वारा उनकी तकलीफों की लगातार की जा रही अनदेखी अब असहनीय हो चुकी है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार, 30 अगस्त की शाम को निर्धारित तिथि अनुसार बोईसर पूर्व में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित हुए। बैठक में जनता की आवाजाही की समस्या को गंभीरता से उठाया गया और रणनीति तय की गई। रेलवे द्वारा अब तक समपार फाटक पर अंडरपास और उड़ान पुल को लेकर कोई ठोस निर्णय न लेने पर उपस्थित लोगों ने इस उपेक्षा को जनता की समस्या के साथ अन्याय बताया। सभी ने एक स्वर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से आम लोगों की मुश्किलों में आगे आने का आह्वान किया। बैठक में यह सहमति बनी कि जनता की समस्याओं को लेकर अब संघर्ष ...

महाराष्ट्र: 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारणा मोहिम में कोकण परिक्षेत्र प्रथम स्थान पर।

Image
महाराष्ट्र: 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारणा मोहिम में कोकण परिक्षेत्र प्रथम स्थान पर। अखिलेश चौबे  महाराष्ट्र। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारणा अभियान में कोकण परिक्षेत्र विशेष पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, नवी मुंबई ने पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशेष पुलिस महानिरीक्षक कोकण परिक्षेत्र संजय दराडे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राज्य में 7 मई 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक ई-गवर्नेंस सुधारणा मोहीम चलाई जा रही है। इस दौरान शासन कार्य को अधिक लोकाभिमुख और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है। 29 अगस्त 2025 को किए गए अंतरिम मूल्यांकन में विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली का आकलन किया गया। इसमें संकेतस्थल, डैशबोर्ड, आपले सरकार पोर्टल, ई-ऑफिस प्रणाली, WhatsApp चैटबॉट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और जीआईएस प्रणाली जैसे मानकों के आधार पर परिक्षेत्रों को अंक दिए गए। नतीजों में कोकण परिक्षेत्र विशेष पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय को प्रथम स्थान मिला। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथो...

पालघर: 16 लाख से अधिक का अवैध गुटखा माल जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार।

Image
पालघर: 16 लाख से अधिक का अवैध गुटखा माल जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार। अखिलेश चौबे  पालघर: आगामी गणेश उत्सव को देखते हुए पालघर पुलिस ने जिले में चल रहे अवैध धंधों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में पालघर स्थानीय गुन्हे शाखा (एलसीबी) ने तलासरी पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध गुटखा तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 16,06,100 रुपये मूल्य का गुटखा व वाहन सहित माल जब्त किया है। दिनांक 28 अगस्त 2025 को पालघर स्थानीय गुन्हे शाखा की टीम मुंबई–अहमदाबाद महामार्ग पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुजरात से मुंबई की ओर अवैध रूप से गुटखे की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर तलासरी पुलिस थाना क्षेत्र में हिमाचल पंजाब ढाबे के सामने वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान DD03R9277 नंबर का आयसर टेम्पो संदिग्ध हालात में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर चालक और उसके साथियों से पूछताछ की। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें मोहम्मद अरबाज जमीरउल हक (22 वर्ष), चालक, निवासी नरसिंहगढ, पोस्ट मुआर ...

पालघर: बोईसर की बिजली समस्या के लिए मनसे ने MSEB को सौंपा पत्र।

Image
पालघर: बोईसर की बिजली समस्या के लिए मनसे ने MSEB को सौंपा पत्र। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के बोईसर पूर्व क्षेत्र में लगातार बनी हुई बिजली समस्या को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का शिष्टमंडल बोईसर स्थित महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (MSEB) के कार्यालय पहुँचा। स्थानीय नागरिकों के अनुसार आगामी गणेश उत्सव और महाराष्ट्र राज्य उत्सव के मद्देनज़र पिछले कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने में लाईनमैन और अन्य विद्युत कर्मचारी प्रतिदिन 16-16 घंटे तक लगातार काम कर रहे हैं। इस अतिरिक्त कार्यभार का सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मनसे पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए मांग की कि बोईसर पूर्व क्षेत्र में अधिक से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए, ताकि उत्सव के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे और मौजूदा कर्मचारियों पर से काम का बोझ भी कम हो। मनसे शिष्टमंडल ने इस संदर्भ में MSEB कार्यालय को पत्र सौंपा। चर्चा के दौरान संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा और कर्मचारियों की नियुक्ति भी जल्द की जा...

पालघर: पुलिस दल की ओर से 10 कि.मी. व 25 कि.मी. सायक्लोथॉन का सफल आयोजन।

Image
पालघर: पुलिस दल की ओर से 10 कि.मी. व 25 कि.मी. सायक्लोथॉन का सफल आयोजन। अखिलेश चौबे  पालघर। फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से "फिटनेस की डोस – आधा घंटा रोज" इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भारत सरकार के क्रीड़ा विभाग द्वारा दि. 24 अगस्त 2025 को सायक्लोथॉन आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के अनुक्रम में यतिश देशमुख, पुलिस अधीक्षक, पालघर के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार पालघर पुलिस दल की ओर से दि. 24 अगस्त 2025 को प्रातः 7 बजे सायक्लोथॉन का आयोजन किया गया। यह उपक्रम 10 कि.मी. तथा 25 कि.मी. – इन दो गटों में संपन्न हुआ। 10 कि.मी. सायक्लोथॉन की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर से हुई। इसके बाद चाररस्ता – रेल्वे स्टेशन – माहिम वळण नाका होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर तक यह रूट तय किया गया। वहीं 25 कि.मी. सायक्लोथॉन पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर से प्रारंभ होकर चाररस्ता – रेल्वे स्टेशन – माहिम वळण नाका – माहिम पुलिस दुरक्षेत्र – मंगलम रिसॉर्ट, माहिम होते हुए उसी मार्ग से लौटकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर पर संपन्न हुई। इस...

पालघर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गुटखा तस्करी का पर्दाफाश, लाखों का माल जब्त।

Image
पालघर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गुटखा तस्करी का पर्दाफाश, लाखों का माल जब्त। अखिलेश चौबे पालघर। जिले में अवैध धंधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात से मुंबई की ओर ले जाए जा रहे गुटखे की भारी खेप जब्त की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का माल बरामद किया। 22 अगस्त 2025 को पालघर पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा का एक दल मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर गश्त कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुजरात से एक टोयोटा इनोवा कार (क्रमांक GJ15BB3969) में अवैध रूप से गुटखा मुंबई ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कासा थाना क्षेत्र के घोळ गांव टोलनाके पर नाकाबंदी की। पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम मुकेश लालचंद कश्यप (उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरानगर, मानखुर्द, मुंबई) बताया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें विमल पान मसाला और तंबाकू से भरी 15 बोरियां मिलीं। जब्त माल की बाजार कीमत करीब 9,69,756 रुपये आंकी गई है। वाहन सहित कुल 19,69,756 रुपये का मु...

पालघर: बोईसर की राजनीति में बड़ा बदलाव : आनंद धोडी समेत विभिन्न दलों के सरपंच और जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल।

Image
पालघर: बोईसर की राजनीति में बड़ा बदलाव : आनंद धोडी समेत विभिन्न दलों के सरपंच और जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल। अखिलेश चौबे  पालघर। गुरुवार का दिन जिले की राजनीति के लिए बेहद अहम साबित हुआ। राज्य में महायुति के दो प्रमुख घटक दल—भाजपा और शिवसेना—के बीच बढ़ती खटास के संकेत अब खुले तौर पर दिखाई देने लगे हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण गुरुवार को मुंबई के नरिमन प्वाइंट स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित भव्य पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में देखने को मिला। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में पालघर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत राजपूत के नेतृत्व में हजारों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें पालघर, बोईसर, मोखाडा, मनोर समेत जिले के कई हिस्सों से आए नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम स्थल पर ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा विजय’ के नारों से माहौल गूंज उठा। इस पक्ष प्रवेश की सबसे खास बात रही कि शिवसेना के वरिष्ठ उपनेता और जिले के कद्दावर नेता जगदीश धोडी के भतीजे, शिवसेना के युवा नेता और सरावली ग्राम पंचायत के सरपंच...

पालघर: बोईसर तारापुर एमआईडीसी में बड़ा हादसा मेडली फार्मा कंपनी में गैस रिसाव, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर।

Image
पालघर: बोईसर तारापुर एमआईडीसी में बड़ा हादसा मेडली फार्मा कंपनी में गैस रिसाव, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। मेडली फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Medley Pharmaceuticals Ltd.) की यूनिट नंबर एफ-13 में नाइट्रोजन रिएक्शन टैंक से अचानक गैस रिसाव होने से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुआ। मेडली फार्मा के एफ-13 प्लांट में काम चल रहा था, तभी नाइट्रोजन रिएक्शन टैंक से गैस रिसाव शुरू हो गया। अचानक पूरे परिसर में गैस फैल गई, जिससे वहां मौजूद कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे। इस दुर्घटना में कुल छह मजदूर इसकी चपेट में आए। हादसे के तुरंत बाद सभी को स्थानीय शिंदे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है – ...

पालघर: बोईसर महायुति में हलचल: सरावली के सरपंच आनंद प्रकाश धोडी भाजपा में होंगे शामिल।

Image
पालघर: बोईसर महायुति में हलचल: सरावली के सरपंच आनंद प्रकाश धोडी भाजपा में होंगे शामिल। अखिलेश चौबे  पालघर। पालघर जिले के औद्योगिक नगर बोईसर की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, बोईसर की महायुति में बड़ा हलचल सरावली ग्राम पंचायत के सरपंच आनंद प्रकाश धोडी, जो अब तक शिवसेना से जुड़े हुए थे, अब भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। आप को बता दें कि आनंद प्रकाश धोडी ने महायुति सरकार के समर्थन से ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ा था और उसी के आधार पर वे सरपंच पद तक पहुँचे। वे शिवसेना के पूर्व पदाधिकारी भी रह चुके हैं और वर्तमान में शिवसेना नेता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में उनका भाजपा में शामिल होना स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ देगा। सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि आनंद धोडी के चाचा जगदीश धोडी, शिवसेना के उपनेता पद पर कार्यरत हैं। इसके बावजूद आनंद धोडी ने भाजपा में प्रवेश का निर्णय लिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम परिवार और संगठन, दोनों ही स्तरों पर एक बड़ी सियासी सरगर्मी को जन्म देगा। सूत्रों के अनुसार, आनंद धोडी का प्रवेश भारतीय जनता...

79वाँ स्वतंत्रता दिवस: जम्मू-कश्मीर बनेगा ‘वेलनेस वैली’ – नमो नमो मोर्चा भारत और द हार्ले लंदन क्लब का ऐतिहासिक करार।

Image
79वाँ स्वतंत्रता दिवस: जम्मू-कश्मीर बनेगा ‘वेलनेस वैली’ – नमो नमो मोर्चा भारत और द हार्ले लंदन क्लब का ऐतिहासिक करार। अखिलेश चौबे श्रीनगर (कश्मीर)। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मना रहा था, तभी जम्मू-कश्मीर से विकास की एक नई सुबह का संदेश आया। देश का प्रमुख सामाजिक संगठन नमो नमो मोर्चा भारत और लंदन की प्रतिष्ठित हेल्थकेयर व वेलनेस कंपनी द हार्ले लंदन क्लब ने मिलकर जम्मू-कश्मीर में एक महत्वाकांक्षी पहल – “वेलनेस वैली प्रोजेक्ट” की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में द हार्ले लंदन क्लब के मुख्य विजनरी ऑफिसर संजीव कुमार और डायरेक्टर अमित कपूर, नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सोपान उंडे पाटील एवं राष्ट्रीय मंत्री उदयकुमार मंच पर उपस्थित रहे। परियोजना की दृष्टि स्पष्ट करते हुए द हार्ले लंदन क्लब के संजीव कुमार ने कहा कि आने वाले वर्षों में जम्मू-कश्मीर को “विश्व की वेलनेस वैली” बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके तहत अत्याधुनिक वेलनेस और पुनर्वास केंद्र, युवाओं व महिलाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, पर्...

पालघर: पुलिस का नशा विरोधी जनजागृति अभियान, 12,000 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा।

Image
पालघर: पुलिस का नशा विरोधी जनजागृति अभियान, 12,000 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा। अखिलेश चौबे  पालघर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक पालघर पुलिस द्वारा जिलेभर में नशा विरोधी जनजागृति अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों में मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाना और अवैध मादक पदार्थों के सेवन व व्यापार के खिलाफ सरकारी उपायों की जानकारी देना था। अभियान के दौरान जिले के 38 स्कूलों और महाविद्यालयों में 842 विद्यार्थियों व शिक्षकों को नशा विरोधी मार्गदर्शन दिया गया। इसके अलावा 19 स्कूलों में निबंध और वक्तृत्व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 1,048 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पूरे जिले में 19 रैलियों का आयोजन किया गया, जिनमें 6,525 विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा तलासरी और मोखाडा पुलिस थानों की हद में मैराथन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिलेभर के विभिन्न मजदूर ...

पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोइसर-तारापुर ने स्वतंत्रता दिवस पर कराया इंटर स्कूल डांस कॉम्पटीशन, 9 स्कूलों ने दिखाई प्रतिभा।

Image
पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोइसर-तारापुर ने स्वतंत्रता दिवस पर कराया इंटर स्कूल डांस कॉम्पटीशन, 9 स्कूलों ने दिखाई प्रतिभा। अखिलेश चौबे पालघर। स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर जिले के औद्योगिक नगरी बोईसर के पी. टीमा ऑडिटोरियम में शुक्रवार दोपहर बाद सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। अवसर था ‘इंडिपेंडेंस डे इंटर स्कूल डांस कॉम्पटीशन – 2025’, जिसका आयोजन रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर (डिस्ट्रिक्ट 3141, क्लब नं. 30218) ने किया। इस रंगारंग प्रतियोगिता में क्षेत्र के 9 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य प्रस्तुतियों में देशभक्ति गीतों की गूंज और स्वतंत्रता संग्राम की झलक स्पष्ट दिखाई दी, जिससे उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे। निर्णायक मंडल ने आदर्श विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज, चित्रालय को प्रथम स्थान से सम्मानित किया, वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि रोटेरियन इंदुमती गोपीनाथ और असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन शशांक ठाकरे ने विजेताओं को ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौर...

पालघर: शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे के नेतृत्व में शिवसेना दहीहंडी महोत्सव संपन्न।"विरार की माऊली पथक ने 8 स्तरीय मनोरा रचकर फोड़ी दहीहंडी"

Image
पालघर: शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे के नेतृत्व में शिवसेना दहीहंडी महोत्सव संपन्न। "विरार की माऊली पथक ने 8 स्तरीय मनोरा रचकर फोड़ी दहीहंडी" अखिलेश चौबे पालघर।  जिले में स्वतंत्रता दिवस के बाद हुए दहीहंडी उत्सव के अवसर पर पालघर शहर गवाह बना एक ऐतिहासिक क्षण का, जब विरार की "माऊली दहीहंडी पथक" ने आठ स्तरीय मानवी पिरामिड खड़ा कर दहीहंडी फोड़ते हुए परंपरेला अभिवादन किया। यह आयोजन शिवसेना जिल्हाप्रमुख कुंदन संखे के नेतृत्व में आयोजित "शिवसेना दहीहंडी महोत्सव" के तहत संपन्न हुआ। इस वर्ष पालघर जिले की सबसे ऊँची और भव्य दहीहंडी का मान इसी आयोजन को मिला। हजारों की संख्या में मौजूद नागरिकों ने इस क्षण का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और "गोविंदा आला रे" के जयघोष से पूरा मैदान गूंज उठा। "माऊली दहीहंडी पथक, विरार" के सैकड़ों गोविंदाओं ने अनुशासन और टीमवर्क का अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए 8 स्तर का मनोरा खड़ा किया। पिरामिड के शीर्ष पर चढ़े बालगोविंदा ने दहीहंडी फोड़ते ही चारों ओर गुलाल और आतिशबाजी के बीच उत्सव को चरम पर पहुँ...

पालघर: मुख्य शासकीय ध्वजारोहण पालकमंत्री गणेश नाईक के हाथों संपन्न।"पालघर राज्य का प्रगतिशील जिला बनने की राह पर : पालकमंत्री गणेश नाईक"

Image
पालघर: मुख्य शासकीय ध्वजारोहण पालकमंत्री गणेश नाईक के हाथों संपन्न। "पालघर राज्य का प्रगतिशील जिला बनने की राह पर : पालकमंत्री गणेश नाईक" अखिलेश चौबे  पालघर। राज्य शासन, जिला प्रशासन और जनसहभाग के संयुक्त प्रयासों से आने वाले समय में पालघर जिला राज्य के प्रगत जिलों में शामिल होगा। यह विश्वास वनमंत्री तथा पालघर जिले के पालकमंत्री गणेश नाईक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य शासकीय ध्वजारोहण समारोह में व्यक्त किया। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में संपन्न हुए इस ध्वजारोहण समारोह में सांसद डॉ. हेमंत सवरा, विधायक राजेंद्र गावित, जिलाधिकारी इंदूराणी जाखड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पालकमंत्री गणेश नाईक ने कहा कि आदिवासी बहुल पालघर जिले में आम आदमी को केंद्र में रखकर विकास की योजनाएँ बनाई गई हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत आदिवासी परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने में पालघर राज्य में प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों 15 जून 2025 को मनोर (पा...

पालघर: गणेशोत्सव 2025 की तैयारी: बोईसर पुलिस ने मंडलों को दिए सख्त दिशा-निर्देश।

Image
पालघर: गणेशोत्सव 2025 की तैयारी: बोईसर पुलिस ने मंडलों को दिए सख्त दिशा-निर्देश। अखिलेश चौबे  पालघर।  आगामी श्री गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्सवपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बोईसर पुलिस स्टेशन के तत्वावधान में मंगलवार, 12 अगस्त की शाम टीमा हॉल में मंडल प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोईसर डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विकास नाईक ने की। डीएसपी नाईक ने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, नियम उल्लंघन या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गणपति बप्पा की स्थापना से लेकर विसर्जन तक के आयोजन पारंपरिक, व्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण ढंग से होने चाहिए। गणेशोत्सव के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मंडलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। सभी कार्यक्रमों की योजना पहले से पुलिस को बताकर अनुमति लेना अनिवार्य होगा। मंडलों को अपने स्वयंसेवकों की सूची और उनके फोटोग्राफ पुलिस सत्यापन हेतु जमा कराने होंगे। बप्पा के आगमन और विसर्जन के लिए निर्धारित मार्ग की जानकारी पहले से पुलिस को उपलब्ध...

पालघर: बोईसर और सायबर पुलिस के संयुक्त प्रयास से सायबर ठगी में गई 21 लाख 30 हजार 500 रुपये की पूरी रकम बैंक खातों में रोककर पीड़ित को दिलाने में मिली बड़ी सफलता।

Image
पालघर: बोईसर और सायबर पुलिस के संयुक्त प्रयास से सायबर ठगी में गई 21 लाख 30 हजार 500 रुपये की पूरी रकम बैंक खातों में रोककर पीड़ित को दिलाने में मिली बड़ी सफलता। अखिलेश चौबे  पालघर। बोईसर पुलिस थाने और सायबर पुलिस थाने के संयुक्त प्रयास से सायबर ठगी में गई एक कंपनी की 21 लाख 30 हजार 500 रुपये की राशि को 100 प्रतिशत फ्रीज़ करने में सफलता मिली है। मामला 31 जुलाई 2025 को शाम करीब 3:56 बजे का है। फिर्यादी प्रमोद ठक्या घरत (62 वर्ष, व्यवसाय – नौकरी, निवासी म्हाडा कॉलोनी, साई श्रद्धा को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी, रूम नंबर 203, चित्रालय, बोईसर, पालघर) हायहोल्ट इलेक्ट्रिकल्स प्रा. लि. कंपनी (प्लॉट नं. J-46, एमआईडीसी बोईसर) में कार्यरत हैं। कंपनी के मोबाइल नंबर 8446766100 पर आरोपी राहुल सिंह (मोबाइल नंबर 9144130250) ने व्हाट्सऐप के जरिए “NOTICE OF DISCONNECTION” शीर्षक से अंग्रेजी में संदेश भेजा—"आज रात 9:30 बजे कंपनी का वाटर कनेक्शन डिसकनेक्ट कर दिया जाएगा"। आरोपी ने खुद को एमआईडीसी कार्यालय से बताते हुए कहा कि कंपनी का नया ग्राहक नंबर अपडेट करना है। इसके बाद आरोपी ने “Wate...

पालघर: अवैध रूप से विदेशी शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

Image
पालघर: अवैध रूप से विदेशी शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। अखिलेश चौबे  पालघर। 15 अगस्त से पहले जिले में अवैध धंधों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस का अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में 12 अगस्त 2025 को स्थानीय अपराध शाखा, पालघर की टीम मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान गोपनीय सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा कार (क्रमांक MH04-HK-4272) में दमण से मुंबई की ओर अवैध रूप से विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर तलासरी पुलिस थाना क्षेत्र के धुंदलवाड़ी में वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध कार मौके पर दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का संकेत दिया, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी और आगे निकल गया। पुलिस दल ने तुरंत पीछा किया। पीछा करते हुए कार धुंदलवाड़ी फ्लाईओवर के आगे सर्विस रोड पर मिली, जहां चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार से 1,19,232 रुपये मूल्य की विदेशी शराब के बॉक्स बरामद हुए। वाहन समेत कुल 6,19,232 रुपये का माल पुलिस ने जब्त किया। इस संबंध में तला...

पालघर: अवैध रूप से पशुओं की तस्करी करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

Image
पालघर: अवैध रूप से पशुओं की तस्करी करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। अखिलेश चौबे  पालघर: पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से गोवंश और अन्य पशुओं की क्रूरतापूर्ण ढंग से होने वाली तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत तारापुर पुलिस ने 11 अगस्त 2025 की देर रात कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और 14 भैंस के बछड़ों को मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को रात करीब 11:20 बजे तारापुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वाणगांव की ओर से तारापुर-पाचमार्ग मार्ग पर एक वाहन में अवैध रूप से पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक निवास कणसे ने टीम गठित कर वाणगांव-पाचमार्ग रोड, अक्करपट्टी इलाके में नाकाबंदी की। थोड़ी देर बाद टाटा 909 टेम्पो (क्रमांक MH48-HD-5037) आता दिखा। पुलिस ने वाहन रोककर चालक और एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की। उन्होंने अपने नाम नसीम हाजी अहमद शेख (42 वर्ष, निवासी कल्याण, ठाणे) और राकेश विजय राऊत (29 वर्ष, निवासी वसई, पालघर) बताए। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 14 भैंस के बछड़े पाए गए, जिन्हें ...

पालघर: बोईसर में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा रैली, महेंद्र भोने ने अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का किया आह्वान।

Image
पालघर: बोईसर में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा रैली, महेंद्र भोने ने अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का किया आह्वान। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर भाजपा मंडल के नेतृत्व में 13 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली की शुरुआत ओसवाल गणेश मंदिर से होगी, जो रेलवे स्टेशन होते हुए मधुर नाका तक जाएगी और फिर पुनः ओसवाल गणेश मंदिर पर संपन्न होगी। भाजपा बोईसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोने ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल होने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि यह रैली स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को सशक्त करेगी और लोगों में एकता का संदेश फैलाएगी। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि रैली में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज, स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और धार्मिक प्रतीकों की झलक देखने को मिलेगी। रैली में विभिन्न समाजों और संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे, जिससे यह आयोजन एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतज़ाम किए...

पालघर: पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख को विशेष सेवा पदक से सम्मानित।

Image
पालघर: पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख को विशेष सेवा पदक से सम्मानित। अखिलेश चौबे  पालघर। शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और अटूट संकल्प का प्रतीक बने पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख (भापोसे) को महाराष्ट्र राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मी शुक्ला (भापोसे) के हाथों विशेष सेवा पदक प्रदान किया गया। देशमुख ने गडचिरोली जैसे नक्सल प्रभावित और चुनौतीपूर्ण जिले में 2 वर्ष 6 माह तक कार्यरत रहते हुए नक्सलवादियों की हिंसक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में कई साहसी अभियान चलाए गए, जिससे क्षेत्र में शांति स्थापित करने के प्रयासों को मजबूती मिली। इन कार्रवाइयों का नक्सल आंदोलन की गतिविधियों पर निर्णायक प्रभाव पड़ा। यह सम्मान 12 अगस्त 2025 को घोषित होते ही पालघर पुलिस बल और जिले के नागरिकों में गर्व की लहर दौड़ गई। शौर्य और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरणास्त्रोत बने यतिश देशमुख का यह सम्मान पूरे जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

पालघर: दांडेकर कॉलेज में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार।

Image
पालघर: दांडेकर कॉलेज में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार। अखिलेश चौबे  पालघर। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दांडेकर कॉलेज, पालघर में हुई 11 लाख रुपये से अधिक की चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया। यह घटना 23 जुलाई 2025 की शाम 5:30 बजे से 24 जुलाई 2025 की सुबह 7:45 बजे के बीच की है। शिकायतकर्ता मनोज शंकर परब (27 वर्ष, निवासी रो हाउस नंबर 10, घोडेला पार्क, सातपाटी रोड, गणेशनगर, टेंभोडे, पालघर) ने बताया कि दांडेकर कॉलेज के बोईसर रोड स्थित अकाउंट विभाग की तिजोरी से छात्रों द्वारा जमा की गई फीस की कुल 11,25,000 रुपये नकद राशि अज्ञात चोर ले गए। इस शिकायत पर पालघर पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 215/2025 दर्ज किया गया। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 305(अ) और 331(3)(4) के अंतर्गत दर्ज हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील के नेतृत्व में स्थानीय अपराध शाखा, पालघर की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर चोरी में शामिल चार आरोपियों की पहचान की। इनमें शुभम विरेंद्...

पालघर: मनोर में आदिवासी परंपराओं की गूंज, विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुआ संपन्न।

Image
पालघर: मनोर में आदिवासी परंपराओं की गूंज, विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुआ संपन्न। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के मनोर क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा चौक पर विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन अद्भुत उत्साह और पारंपरिक माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोगों ने न केवल अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्य बनाया, बल्कि अपनी अनूठी संस्कृति और विरासत को जीवंत रखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष जनाठे ने की। आधुनिक संगीत और DJ की तेज धुनों से दूर रहकर इस वर्ष का आयोजन पूरी तरह से पारंपरिक अंदाज में किया गया। स्थानीय कलाकारों और युवाओं ने अपनी प्राचीन कला को जीवंत करते हुए तारपा और गौरी नृत्य प्रस्तुत किए। इन लोकनृत्यों ने न केवल माहौल में ऊर्जा भरी, बल्कि दर्शकों को उनकी जड़ों से भी जोड़ा। कार्यक्रम में मंच से वक्ताओं ने विश्व मूलनिवासी दिवस के महत्व और भारतीय आदिवासी समाज की ऐतिहासिक व वर्तमान भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि आदिवासी संस्कृति केवल नृत्य और गीत तक सीमित नहीं, बल्कि इसमें जीवनशैली, पर्यावरण से जुड़ाव और सामाजिक एक...

हियर्ली लंदन (द हार्ले क्लब) और नमो नमो मोर्चा भारत की रणनीतिक बैठक सम्पन्न।

Image
हियर्ली लंदन (द हार्ले क्लब) और नमो नमो मोर्चा भारत की रणनीतिक बैठक सम्पन्न। अखिलेश चौबे  मुंबई। देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय सामाजिक संगठन नमो नमो मोर्चा भारत और लंदन स्थित द हार्ले क्लब (हियर्ली लंदन) के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक मुंबई के प्रतिष्ठित होटल ऑर्चिड में आयोजित हुई। यह बैठक महिला एवं युवा सशक्तिकरण, कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण व आदिवासी समुदायों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा स्थायी कौशल विकास प्रशिक्षण जैसे अहम सामाजिक मुद्दों पर आपसी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस बैठक में हियर्ली लंदन क्लब की ओर से प्रमुख कार्यकारी अधिकारी संजीव कुमार और निदेशक अमित कपूर उपस्थित रहे। नमो नमो मोर्चा भारत की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सोपान उंडे पाटील, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर. के. दिवाकर, संतोष कुमार शर्मा तथा राष्ट्रीय विधि सलाहकार एडवोकेट विकास थोरात मौजूद रहे। बैठक के दौरान दोनों संगठनों ने सामाजिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण उद्देश्यों पर सहमति व्यक्त की।  इसमें महिलाओं और युवाओं को स्वास्थ्य...

पालघर: जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाडा में 4 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।

Image
पालघर: जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाडा में 4 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार। अखिलेश चौबे पालघर। जिले में अवैध धंधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वाडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थों की कीमत लगभग 66,128 रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक यतिष देशमुख ने जिले के सभी थाने प्रभारियों और स्थानीय अपराध शाखा को अवैध धंधों के उन्मूलन के लिए सख्त निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 5 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 10:30 बजे वाडा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वाडा-भिवंडी रोड स्थित पाहुणीपाड़ा गांव के पास अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी होने वाली है। सूचना मिलते ही वाडा पुलिस थाने के प्रभारी दत्तात्रय किंद्रे ने एक टीम का गठन किया। टीम ने पाहुणीपाड़ा दत्त मंदिर के सामने सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े थे। इनमें से एक के पास नीले रंग का बैग था। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान हेमंत जामु तांडी (31) और किशोर राम कुमार (26...

विप्र फाउंडेशन बोईसर' द्वारा उद्योजक रविकांत पांडे का जन्मदिन भव्य रूप से हुआ संपन्न।

Image
विप्र फाउंडेशन बोईसर' द्वारा उद्योजक रविकांत पांडे का जन्मदिन भव्य रूप से हुआ संपन्न। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर के प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योजक, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े 'विप्र फाऊंडेशन बोईसर' के मार्गदर्शक ब्राह्मण कुमार 'कुमार इंडस्ट्रीज' के सीएमडी पं. रविकांत पाण्डेय का 55 वें जन्मदिन के अवसर पर 07 अगस्त, गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंगलाचरण स्वस्तिवाचन के साथ पुष्प वर्षा कर शुभकामनाओं की झड़ी लगाते शॉल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ भेंट देते 'विप्र फाऊंडेशन, बोईसर' ने मनाई।  औद्योगिक क्षेत्र एमआयडीसी तारापुर के प्लाट नं. एल में अवस्थित मे. आभा टेक्सटाइल्स इंडस्ट्रीज में शाम को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सावन के पावन महिने में भगवान महकाल से सुखी जीवन की कामना और जरुरतमंदों की सेवा में वे अग्रसर रहे ऐसी अभिलाषा लिए 'विप्र फाऊंडेशन बोईसर' के प्रमुख ब्रह्मदेवजी चौबे, फाऊंडेशन के वरिष्ठ सदस्य एड. शोभनाथ त्रिपाठी, स्वामीनाथ पाण्डेय, श्रीराम पाण्डेय, वृजेश चंद्र पांडेय, कुलदीप मिश्रा, आरएस. त्रिपाठी, श्रवण मिश्रा, अ...

पालघर: राष्ट्रपति पदक से सम्मानित "बोईसर थाना अध्यक्ष शिरीष पवार" का "प्रारंभ प्रतिष्ठान" द्वारा स्वागत-सत्कार।

Image
पालघर: राष्ट्रपति पदक से सम्मानित "बोईसर थाना अध्यक्ष शिरीष पवार" का "प्रारंभ प्रतिष्ठान" द्वारा स्वागत-सत्कार। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के औद्योगिक नगरी तारापुर क्षेत्र को समाहित करने वाले बोईसर पुलिस स्टेशन में कार्यरत वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार को उनकी उत्कृष्ट सेवा, सराहनीय कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठ योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदत्त सर्वोच्च पुलिस सम्मान 'राष्ट्रपति पदक' से विभूषित किया गया है। इस गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन राजभवन, मुंबई में हुआ, जहाँ महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने स्वयं अपने कर-कमलों से पवार को यह पदक प्रदान किया। यह सम्मान न केवल बोईसर पुलिस स्टेशन के लिए, बल्कि सम्पूर्ण पालघर जिला पुलिस बल के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बना। जैसे ही इस प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा हुई, बोईसर थाना परिसर में कार्यरत पुलिसकर्मियों के मध्य हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। समूचे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों ने शिरीष पवार को इस विशिष्ट उपलब्धि पर बधाइयाँ देते हुए उनके सेवा भाव, अनुशासन और प्...