हियर्ली लंदन (द हार्ले क्लब) और नमो नमो मोर्चा भारत की रणनीतिक बैठक सम्पन्न।

हियर्ली लंदन (द हार्ले क्लब) और नमो नमो मोर्चा भारत की रणनीतिक बैठक सम्पन्न।

अखिलेश चौबे 
मुंबई। देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय सामाजिक संगठन नमो नमो मोर्चा भारत और लंदन स्थित द हार्ले क्लब (हियर्ली लंदन) के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक मुंबई के प्रतिष्ठित होटल ऑर्चिड में आयोजित हुई। यह बैठक महिला एवं युवा सशक्तिकरण, कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण व आदिवासी समुदायों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा स्थायी कौशल विकास प्रशिक्षण जैसे अहम सामाजिक मुद्दों पर आपसी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
इस बैठक में हियर्ली लंदन क्लब की ओर से प्रमुख कार्यकारी अधिकारी संजीव कुमार और निदेशक अमित कपूर उपस्थित रहे।
नमो नमो मोर्चा भारत की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सोपान उंडे पाटील, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर. के. दिवाकर, संतोष कुमार शर्मा तथा राष्ट्रीय विधि सलाहकार एडवोकेट विकास थोरात मौजूद रहे।
बैठक के दौरान दोनों संगठनों ने सामाजिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण उद्देश्यों पर सहमति व्यक्त की। 


इसमें महिलाओं और युवाओं को स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना प्रमुख रहा। इसके साथ ही आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए विशेष परियोजनाएं विकसित करने का निर्णय लिया गया। कृषि और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु स्वास्थ्य सुविधाएं एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया गया, वहीं ग्रामीण युवाओं को स्थायी कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगारमुखी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि नमो नमो मोर्चा भारत देशभर में पहले से ही अनेक सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय है
इसके कार्यक्षेत्र में ग्रामीण विकास, रक्तदान अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सम्मान, आपदा राहत और कृषक सहायता जैसी गतिविधियां शामिल हैं। संगठन वर्तमान में 22 राज्यों में कार्यरत है और इसके सदस्य 3.5 लाख से अधिक हो चुके हैं।
बैठक के अंत में यह संदेश दिया गया कि देश के प्रत्येक नागरिक को इस राष्ट्र निर्माण अभियान से जुड़ना चाहिए, ताकि भारत को एक सशक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर समाज के रूप में आगे बढ़ाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!