पालघर: पुलिस दल की ओर से 10 कि.मी. व 25 कि.मी. सायक्लोथॉन का सफल आयोजन।

पालघर: पुलिस दल की ओर से 10 कि.मी. व 25 कि.मी. सायक्लोथॉन का सफल आयोजन।

अखिलेश चौबे 
पालघर। फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से "फिटनेस की डोस – आधा घंटा रोज" इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भारत सरकार के क्रीड़ा विभाग द्वारा दि. 24 अगस्त 2025 को सायक्लोथॉन आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे।
इसी के अनुक्रम में यतिश देशमुख, पुलिस अधीक्षक, पालघर के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार पालघर पुलिस दल की ओर से दि. 24 अगस्त 2025 को प्रातः 7 बजे सायक्लोथॉन का आयोजन किया गया। यह उपक्रम 10 कि.मी. तथा 25 कि.मी. – इन दो गटों में संपन्न हुआ।
10 कि.मी. सायक्लोथॉन की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर से हुई। इसके बाद चाररस्ता – रेल्वे स्टेशन – माहिम वळण नाका होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर तक यह रूट तय किया गया। वहीं 25 कि.मी. सायक्लोथॉन पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर से प्रारंभ होकर चाररस्ता – रेल्वे स्टेशन – माहिम वळण नाका – माहिम पुलिस दुरक्षेत्र – मंगलम रिसॉर्ट, माहिम होते हुए उसी मार्ग से लौटकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर पर संपन्न हुई।

इस सायक्लोथॉन में पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुहास व्हनमाने, पालघर पुलिस दल के पुलिस अधिकारी व अंमलदार तथा जिले के कुल 255 नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने 10 कि.मी. व 25 कि.मी. की सायक्लोथॉन पूरी कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
सायक्लोथॉन के दोनों गटों में सफलतापूर्वक प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख तथा अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे के हस्तों प्रशस्ति पत्र एवं गौरवचिह्न देकर सम्मानित किया गया।
यह उपक्रम पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे के अथक प्रयासों से तथा पुलिस अधिकारियों, अंमलदारों एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!