पालघर: बोईसर महायुति में हलचल: सरावली के सरपंच आनंद प्रकाश धोडी भाजपा में होंगे शामिल।
पालघर: बोईसर महायुति में हलचल: सरावली के सरपंच आनंद प्रकाश धोडी भाजपा में होंगे शामिल।
अखिलेश चौबे
पालघर। पालघर जिले के औद्योगिक नगर बोईसर की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, बोईसर की महायुति में बड़ा हलचल सरावली ग्राम पंचायत के सरपंच आनंद प्रकाश धोडी, जो अब तक शिवसेना से जुड़े हुए थे, अब भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
आप को बता दें कि आनंद प्रकाश धोडी ने महायुति सरकार के समर्थन से ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ा था और उसी के आधार पर वे सरपंच पद तक पहुँचे। वे शिवसेना के पूर्व पदाधिकारी भी रह चुके हैं और वर्तमान में शिवसेना नेता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में उनका भाजपा में शामिल होना स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ देगा।
सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि आनंद धोडी के चाचा जगदीश धोडी, शिवसेना के उपनेता पद पर कार्यरत हैं। इसके बावजूद आनंद धोडी ने भाजपा में प्रवेश का निर्णय लिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम परिवार और संगठन, दोनों ही स्तरों पर एक बड़ी सियासी सरगर्मी को जन्म देगा।
सूत्रों के अनुसार, आनंद धोडी का प्रवेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौहान के हाथों संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन मुंबई में भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय (योगक्षेमसमोर, वसंतराव भागवत चौक, नरिमन पॉईंट) में किया जाएगा।
विश्वसनीय सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि आनंद धोडी पिछले कुछ समय से शिवसेना में अपने को असहज महसूस कर रहे थे और संगठनात्मक कार्यशैली से असंतुष्ट थे। इसी कारण उन्होंने भाजपा का दामन थामने का निर्णय लिया।
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि आनंद धोडी का भाजपा में शामिल होना न केवल बोईसर क्षेत्र की राजनीति में बदलाव लाएगा, बल्कि आने वाले समय में महायुति और शिवसेना के भीतर नए समीकरण भी गढ़ेगा।
Comments
Post a Comment