पालघर: पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख को विशेष सेवा पदक से सम्मानित।

पालघर: पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख को विशेष सेवा पदक से सम्मानित।

अखिलेश चौबे 
पालघर। शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और अटूट संकल्प का प्रतीक बने पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख (भापोसे) को महाराष्ट्र राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मी शुक्ला (भापोसे) के हाथों विशेष सेवा पदक प्रदान किया गया।
देशमुख ने गडचिरोली जैसे नक्सल प्रभावित और चुनौतीपूर्ण जिले में 2 वर्ष 6 माह तक कार्यरत रहते हुए नक्सलवादियों की हिंसक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में कई साहसी अभियान चलाए गए, जिससे क्षेत्र में शांति स्थापित करने के प्रयासों को मजबूती मिली। इन कार्रवाइयों का नक्सल आंदोलन की गतिविधियों पर निर्णायक प्रभाव पड़ा।
यह सम्मान 12 अगस्त 2025 को घोषित होते ही पालघर पुलिस बल और जिले के नागरिकों में गर्व की लहर दौड़ गई। शौर्य और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरणास्त्रोत बने यतिश देशमुख का यह सम्मान पूरे जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!