पालघर: बोईसर में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा रैली, महेंद्र भोने ने अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का किया आह्वान।

पालघर: बोईसर में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा रैली, महेंद्र भोने ने अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का किया आह्वान।


अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के बोईसर भाजपा मंडल के नेतृत्व में 13 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली की शुरुआत ओसवाल गणेश मंदिर से होगी, जो रेलवे स्टेशन होते हुए मधुर नाका तक जाएगी और फिर पुनः ओसवाल गणेश मंदिर पर संपन्न होगी।
भाजपा बोईसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोने ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल होने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि यह रैली स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को सशक्त करेगी और लोगों में एकता का संदेश फैलाएगी।
आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि रैली में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज, स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और धार्मिक प्रतीकों की झलक देखने को मिलेगी। रैली में विभिन्न समाजों और संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे, जिससे यह आयोजन एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा।
स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं, ताकि रैली सुचारू रूप से संपन्न हो सके। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से अनुशासन बनाए रखने और तिरंगे के सम्मान का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!