Posts

Showing posts from July, 2024

धारदार हथियार के बल पर वाडा में लूट का पर्दाफाश, 5 बदमाश गिरफ्तार..!

Image
धारदार हथियार के बल पर वाडा में लूट का पर्दाफाश, 5 बदमाश गिरफ्तार..!  पालघर..! जिले के वाडा थानार्तंगत खानिवली गाँव में बीते 12 जुलाई की रात धारदार हथियार के बल पर एक दंपति को बंधक बनाकर की गयी नगदी, जेवरात, मोबाईल, बाईक और अन्य कीमती सामान की लूट का वाडा पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए लूट की जेवरात, बाईक और घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त समाचार के अनुसार खानिवली निवासी सुहास भानुशाली (55) के यहां 12 जुलाई की रात 8.30 बजे अचानक घर का मुख्य दरवाजा खटखटाये जाने पर दरवाजा खोलते ही धारदार हथियारों से लैस चार अनजान लोग अंदर घुसते उनके चेहरे पर पहले रेड चिल्ली का स्प्रे मार दी तथा सुहास की पत्नी मनिषा भानुशाली(52) को धारदार हथियार दिखाकर तिजोरी की चाभी ले ली और हाथों को दुपट्टे से बांधकर मुँह पर टेप चिपका कर पहले डराकर एटीएम और पासवर्ड की जानकारी ली और पास के कुडुस स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये ले आये। बाद में तिजोरी में पड़े सोने के जेवरात,मोबाईल, सीसीटीवी के डीवीआर के साथ दरवाजा बंद करके बाईक लेकर फुर्र हो...

नशा के विरोधी में पालघर जिला के बोईसर शहर में दूसरी बैठक, नशा मुक्ति पालघर मुहिम में किया सभी का आह्वान..!

Image
नशा के विरोधी में पालघर जिला के बोईसर शहर में दूसरी बैठक, नशा मुक्ति पालघर मुहिम में किया सभी का आह्वान..!  पालघर..! जिले में तेजी से पाँव पसार रही ड्रग्स का खेल बंद बंद करने के लिए नशा विरोधी, मुहिम की शुरुआत को लेकर चल रही सामाजिक जनचेतना और आधी आबादी वाले देश की युवाओं की भविष्य की चिंतन को लेकर लामबंद हो रहे राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रबुद्धजनों को लामबंद करने के साथ एक दुसरे से परिचर्चा रायसुमारी को लेकर दूसरी बैठक औद्योगिक शहर बोईसर टीमा हॉल में मंगलवार 30 जुलाई को संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते सामाजिक कार्यकर्ता संजय ज. पाटील ने देश में तकरीबन 65 प्रतिशत आबादी वाले आज के युवाओं को नशे की लत जिस तरह से बड़ी तेजी से अपने आगोश में लेता जा रहा चिंता का विषय और भयंकर ताबाही का लक्षण है। यदपि समय रहते इसके विपरीत परिणामों में सभ्य समाज के लोगों ने कदम नही उठाया तो स्थिति भयावह होगी।  बैठक में नशीली पदार्थों की धड़ल्ले से विक्री और तस्करी संलिप्त समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध कानूनी कारवाई और नशीली पदार्थों की सेवन के लिए मारे-मारे फिर रहे युवाओं की परिवारीक स्...

नमो नमो मोर्चा भारत के तत्वाधान पर सावन महोत्सव का आयोजन, संगठन महामंत्री रेनू गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न..!

Image
नमो नमो मोर्चा भारत के तत्वाधान पर सावन महोत्सव का आयोजन, संगठन महामंत्री रेनू गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न..!  हरियाणा (जिला गुरुग्राम)..! गुरुग्राम सेक्टर 10 A श्री राधा कृष्ण मंदिर के कम्युनिटी हॉल मे नमो नमो मोर्चा भारत, जिला गुरुग्राम के तत्वाधान में “सावन_महोत्सव_2024” का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों से भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित करके एवं दीप प्रज्वलित करवाकर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  साथ ही भारतीय संस्कृति के प्रतीक में बच्चों द्वारा मनोहर संस्कृति प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का आगाज़ हुआ। इसमें मुख्य रूप से हमारे मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता इंद्रेश जी ने इस कार्यक्रम में अपने उद्बोधन से सबको प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का विषय कुटुम्ब प्रबोधन पारिवारिक एकता, मूल्य, राष्ट्रीयता और भारत निर्माण में कुटुंब व्यवस्था की भूमिका पर आधारित इस वक्तव्य में उन्होंने परिवार के महत्व पर बहुत ही रोचक, तथ्यात्मक एवं उदाहरण के साथ वहां पर आए हुए परिवार जनों को परिवार के महत्व की विशेषता बताइए, उन्होंने इस कार्यक्रम ...

मनु ने रचा इतिहास, ओलंपिक में शूटिंग में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला..!

Image
मनु ने रचा इतिहास, ओलंपिक में शूटिंग में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला..!  नई दिल्ली..! मनु भाकर ने रविवार 28 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हरियाणा की 22 साल की इस निशानेबाज ने चेटरौक्स शूटिंग सेंटर में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद इन खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। टोक्यो में दिल टूटने के तीन साल बाद भारत की इस सबसे प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली निशानेबाजों में से एक ने अपने सपनों को पूरा किया और देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने जबरदस्त वापसी की और कांस्य पदक अपने नाम किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो खिलाड़ियों ने जीता। ओह ये जिन 243.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।  मनु भाकर क्वालिफिकेशन राउंड में भी तीसरे स्थान पर रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग में भारत के पदक के 12 साल के सूखे को भी खत्म किया। 2012 लंदन ओलंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में पदक...

सायन आरओबी दिनांक 1 अगस्त से वाहनों के आवागमन के लिए बंद..!

Image
सायन आरओबी दिनांक 1 अगस्त से वाहनों के आवागमन के लिए बंद..! मुंबई..! डिस्मेंटल और पुनर्निर्माण कार्य के लिए सायन ● रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) दिनांक 01.08.202 (31.07.2024 = की मध्य रात्रि) को 00.00 बजे से वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा।  मध्य रेल एवं ग्रेटर मुंबई नगर निगम • (एमसीजीएम) के साथ - समन्वय में सायन रेलवे स्टेशन के पास किलोमीटर 12/10- 11 पर मौजूदा आरओबी के - स्थान पर नया रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाएगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई ने अपनी स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में मौजूदा आरओबी को डिस्मेंटल करने और स्टील गर्डर्स और आरसीसी स्लैब के साथ एक नए आरओबी के पुनर्निर्माण की सिफारिश की थी।  इसके अलावा मौजूदा सायन आरओबी सीएसएमटी-कुर्ला के बीच 5वीं और 6वीं लाइन के प्रस्तावित संरेखण का भी उल्लंघन कर रहा है।  पुनर्निर्माण कार्य के दौरान जनता मौजूदा सायन आरओबी के दोनों ओर स्थित वैकल्पिक सार्वजनिक फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का उपयोग कर सकती है जो इस प्रकार हैंः सायन अस्पताल की ओर लगभग 500 मीटर की दूरी पर सार्वजनिक एफओबी (धारावी धोबीघाट एफओबी), सायन स्टेशन के...

सीमा हैदर के बाद सनम खान को हुआ बॉर्डर पार के लड़के से प्यार, फर्जी दस्तावेज के साथ किया महाराष्ट्र टू पाकिस्तान का सफर पूरा..!

Image
सीमा हैदर के बाद सनम खान को हुआ बॉर्डर पार के लड़के से प्यार, फर्जी दस्तावेज के साथ किया महाराष्ट्र टू पाकिस्तान का सफर पूरा..!  मुंबई..! सीमा हैदर और अंजू इन दो महिलाओं की प्रेम कहानी को कौन नहीं जानता। ऐसी ही एक नई प्रेम कहानी सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रहने वाली 24 साल की लड़की सनम खान अपने फेसबुक फ्रेंड से शादी करने के लिए फर्जी दस्तावेज बना कर पाकिस्तान चली गई। लड़की के वापस भारत लौटने पर यह मामला पुलिस के सामने आया। जिसपर एक्शन लेते हुए पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ एक अन्य लड़की को भी अरेस्ट किया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक सनम भी शादीशुदा थी। अपने पति से अलग होने के बाद वो अपने मां और एक बेटी के साथ रहती थी।  फेसबुक पर बातचीत करने के दौरान उसे पाकिस्तान के लड़के से प्यार हो गया। लड़का पाकिस्तान के एबटाबाद में रहता था। जहां जाने के लिए लड़की ने पूरी कोशिश की। जब कानूनी रूप से यह संभव नहीं हो पाया तो लड़की नकली कागजात के साथ पाकिस्तान पहुंच गई और उस लड़के से शादी कर ली। इस बात की जानकारी देते ...

पालघर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, करोड़ो की नकली दवा जब्त..!

Image
पालघर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, करोड़ो की नकली दवा जब्त..! पालघर..! जिले के वसई इलाके में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने एक दवा कंपनी पर छापेमारी की है। कंपनी के पास महाराष्ट्र राज्य का दवा बनाने का लाइसेंस (थमहेो) नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद तीन स्थानों पर की गई छापेमारी में 1.41 करोड़ रुपये की सामग्री, कच्चा माल, मशीनरी, पैकिंग सामग्री, लेबल और पाउच जब्त किए गए।  पिछले 7 सालों से यहां नकली दवाईयां बनाई जा रही थी। 2021 से लगातार अंदर खाने इसकी जांच की जा रही थी। आख़िरकार गुरुवार को 48 घंटे की रेड में नकली दवा बनाने का सच सामने आया।  अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले की वसई तालुका में गहरवार फार्मा प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की इकाइयों पर छापे मारे गए। एफडीए ने कहा कि कंपनी ने हरियाणा में आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का लाइसेंस प्राप्त किया था और वह बिना अनुमति के वसई में इन दवाओं का उत्पादन कर रही थी।अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश चौबे  सतर्क इंडिया  7020967978

बोईसर स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, 10 दिनों में यह दूसरी दुर्घटना..!

Image
बोईसर स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, 10 दिनों में यह दूसरी दुर्घटना..!  पालघर..! मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर पश्चिमी रेलवे के पालघर जिला बोईसर स्टेशन के यार्ड में एक बड़ा रेल हादसे होते-होते बचा। शनिवार को मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, इस घटना से रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा।  अधिकारियों ने बताया कि कंटेनरों से लदी ट्रेन के पांच डिब्बे सुबह 6:45 बजे पटरी से उतर गए। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा, 'इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।  यार्ड के अंदर हुई घटना के कारण उपनगरीय या लंबी दूरी की ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा। यह दुर्घटना तब हुई जब कंटेनरों से लदी ट्रेन आगे बढ़ रही थी। 'अधिकारी ने बताया कि वैगनों को फिर से पटरी पर लाने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। मुंबई डिवीजन में पश्चिम रेलवे के नेटवर्क पर 10 दिनों से भी कम समय में यह दूसरी दुर्घटना है।  19 जुलाई को गुजरात के वलसाड के पास डुंगरी स्टेशन पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। संयोग से, यह उस समय हुआ जब रेल मंत्री अश्विनी ...

रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर के नये सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न..!

Image
रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर के नये सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न..!  पालघर..! नये रोटरियन के लिए रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर द्वारा औद्योगिक शहर बोईसर प.यशवंत श्रृष्टि स्थित ठाकुर गैलेक्सी 'रोटरी क्लब सामुदायिक केंद्र' में मंगलवार,23 जुलाई को क्लब के नीतियों,दिशानिर्देश जैसे महत्वपूर्ण जानकारियों को लेकर वरिष्ठों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गयी। रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर के प्रेसिडेंट रो.विलास शहापुरे के मार्गदर्शन में मुख्य वक्ता के तौर पर भाषाविद्य रो.राकेश मिश्रा(एसोसिएट लर्निंग फैसिलिटेटर) द्वारा नव नियुक्त सदस्यों क़ो रोटरी के संविधान, इतिहास, कार्यप्रणाली, सामुदायिक सेवाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से दी गयी जानकारी को नये सदस्यों ने बड़े मनोभाव से आत्मसात किया। रोटरी के अनुशासन, प्रशासनिक कार्य,वित्त वजट और परियोजनाओं के लिए प्रबंधन और उनके क्रियान्वयन पर प्रखर वक्ता पीपी.रो.राजेश सामंत ने प्रकाश डाली।  पीपी.रो.डाँ. पराग कुलकर्णी ने रोटरी के पारदर्शिता से नये सदस्यों को अवगत कराते ढेरों शुभकामनाएं भेंट दी जिससे पूरा माहौल ही खुशनुमा ब...

पालघर में कांग्रेस भी अब दो-द़ो हाथ करने को तैयार..! पालघर,डहाणू,विक्रमगढ़ और बोईसर सीट पर करेंगी दंगल, कांग्रेस हाईकमान को भेजा प्रस्ताव

Image
पालघर में कांग्रेस भी अब दो-द़ो हाथ करने को तैयार..!  पालघर,डहाणू,विक्रमगढ़ और बोईसर सीट पर करेंगी दंगल ,  कांग्रेस हाईकमान को भेजा प्रस्ताव  पालघर..! जिले की छः विधानसभा सीट वाली पालघर लोकसभा में आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर शुरु हुई हलचल के बीच जिला कांग्रेस कमेटी ने भी तुरुप का पत्ता फेंक दिया है।वह सहयोगी दलों महाविकास आघाडी से समझौता किये बगैर जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों पालघर,डहाणू,विक्रमगढ़ और बोईसर सीट पर होने वाले चुनावी दंगल में दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हो गयी है। कांग्रेसियों की ओर से हाईकमान को सर्वसम्मति से भेजे गये प्रस्ताव में इन चारों सीटों पर सहयोगी दलों से किसी भी प्रकार से किये जाने वाले समझौता को गैर मुनासिब बताया है। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में मंगलवार, 23 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी की संपन्न चुनाव पूर्व तैयारी को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिला प्रभारी ठाकुर यशवंत सिंह की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल पाटील की अध्यक्षता में गहमागहमी भरी बैठक में प्रदेश और दिल्ली हाईकमान को कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारिय...

भाजपा कार्यकताओं ने विधानसभा चुनाव में लड़ाने की मांग, पालघर अथवा बोईसर में शक्ति प्रर्दशन..!

Image
भाजपा कार्यकताओं ने विधानसभा चुनाव में लड़ाने की मांग, पालघर अथवा बोईसर में शक्ति प्रर्दशन..!  पालघर..! भाजपा के जमीनी नेता और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में लंबे समय से जिले में पसीना बहा रहे भूमि पूत्र 'आपल्या साठी- आपला माणूस'भाजपा के पूर्व जिला संगठन महासचिव और फिलहाल पालघर विधानसभा क्षेत्र प्रमुख संतोष शि. जनाठे को प्रदेश की शीर्ष नेताओं और प्रमुख पदाधिकारियों से जिले के भाजपा कार्यकताओं के अलावे आम मतदाताओं ओने एक स्वर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पालघर अथवा बोईसर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी सुनिश्चित किये जाने की मांग की सुगबुगाहट तेज कर दी है। पालघर लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली बड़ी जीत से अति उत्साहित भाजपा के कार्यकताओं के लिए पहले से बड़े चहेते रहे आम आदमी के लिए संघर्षशील, केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न परियोजनाओं को समूचे जिले में सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन और लाभार्थियों के बीच समन्वयक की भूमिका में कुशलतापूर्वक सहयोगी दलों के साथ मित्रवत संबंध के अनुभवी पार्टी के विश्वसनीय कार्यकर्ता एवं सदैव तत्पर संतोष शि. जनाठे की स्वच्छ छवि के ...

नशा कारोबारियों को ठिकाने लगाने में जुटी पालघर पुलिस।◾पिकअप से तस्करी का 32 किलों गांजा जव्हार में बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार..!

Image
नशा कारोबारियों को ठिकाने लगाने में जुटी पालघर पुलिस। ◾पिकअप से तस्करी का 32 किलों गांजा जव्हार में बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार..!  पालघर..! जिले में अवैध तरिके से फल फुल रहे मादक पदार्थों और गुटखा, तंबाकू की तस्करी और विक्री को लेकर पुलिस अधिक्षक का ऐसे कारोबारियों की ठिकाने लगाने की मुहिम रंग लाना शुरु कर दी है। बीते शनिवार,20 जुलाई को जव्हार पुलिस द्वारा की गयी नासिक-मनोर रोड के डहाणू चौराहे पर नाकेबंदी के दौरान शाम 6.30 बजे राजस्थान पासिंग एक पिकअप के तलाशी में लगभग 32 किलों गांजा जिसकी बजारु कीमत 7,97,450/-रुपयें आ़ंकी गयी है प्लास्टिक के 6 कैरेट से बरामद की गयी है। प्राप्त समाचार के अनुसार पालघर के पुलिस अधिक्षक बालासाहेब पाटील, अपर पुलिस अधिक्षक पंकज शिरसाठ और जव्हार पुलिस क्षेत्राधिकारी गणपत पिंगले के मार्गदर्शन में जव्हार थानाध्यक्ष संजय कुमार ब्राह्मणे, उपनिरीक्षक अनिल दिघोले, पु.हवा. नंदकुमार गायकवाड़, प्रदीप विटकर और ट्रैफिक शाखा के सहा.फौ. चंद्रकांत सालकर, पु.ना. सोपान भोगाडे द्वारा शाम को डहाणू चौराहे पर चल रही नाकेबंदी में नासिक से मनोर की ओर जा रही संदिग्ध म...

उत्तर प्रदेश गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा, चार लोगों की मौत..!"रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर"

Image
उत्तर प्रदेश गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा, चार लोगों की मौत..! "रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर" उत्तर प्रदेश..! गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतर गई। जानकारी के मुताबिक 6 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।  गोंडा के पास झिलाही रेलवे स्टेशन के नजदीक डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस डिरेल हो गई है। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूत्रों द्वारा पता चला है इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है।  ◾रेलवे ने आनन-फानन में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोपहर करीब दो बजकर 37 मिनट पर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 5-6 बोगियां पटरी से उतर गई। इस हादसे के बाद इस रूट पर अप और डाउन लाइन दोनों प्रभावित है। यहां यातायात रोक दिया गया है।  अखिलेश चौबे  सतर्क इंडिया  7020967978

युवाओं को हर महीने 6 से 10 हजार रुपये देगी शिंदे सरकार, जानें क्या है खास..!

Image
युवाओं को हर महीने 6 से 10 हजार रुपये देगी शिंदे सरकार, जानें क्या है खास..!  मुंबई..! 'लाडली बहना योजना' की सफलता के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के लड़कों के लिए लाडला भाई योजना' शुरू की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज इस खास योजना की घोषणा की। सीएम शिंदे ने आषाढी एकादशी के मौके पर पंढरपुर के विठ्ठल मंदिर का दौरा किया।  महापूजा के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों को नई योजना की जानकारी दी। इस योजना के तहत युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर विभिन्न वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएंगे। 12वीं कक्षा पास करने वाले युवाओं को 6,000 रुपये प्रति माह, डिप्लोमा करने वालों को 8,000 रुपये प्रति माह और स्नातक युवाओं को 10,000 रुपये प्रति माह सरकार की ओर से मिलेंगे।  लाडला भाई योजना के तहत, युवाओं को एक कारखाने में एक साल की प्रशिक्षुता से गुजरना होगा, जिससे उन्हें मूल्यवान कार्य अनुभव प्राप्त होगा जो उन्हें उस अनुभव के आधार पर नौकरी सुरक्षित करने में मदद करेगा।  सीएम शिंदे ने कहा कि इस पहल का लक्ष्य कुशल कार्यबल तैयार करना है। शिंदे ने कहा, यह योजना न केवल राज्य के उद...

बोईसर में नशा तथा गुटखा कारोबारियों में हंटर चलाने की तैयारी..! "डीएसपी नाईक ने व्यापारियों को चेताया"

Image
बोईसर में नशा तथा गुटखा कारोबारियों में हंटर चलाने की तैयारी..!  "डीएसपी नाईक ने व्यापारियों को चेताया" पालघर..! युवाओं को तेजी से आगोश में ले रहा मादक पदार्थों के सेवन और धड़ल्ले से चल रहे गुटखा चबाने वालों शौकीनों को बड़ा झटका देने के लिए बोईसर के पुलिस उपाधिक्षक ने अब रोडमैप तैयार किया है। दरअसल महाराष्ट्र राज्य में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा तथा पान मसाले के उत्पादन और विक्री पर प्रतिबंध के बावजूद हो रहे विक्री भंडारण के साथ मादक पदार्थों की सेवन का युवाओं में हो रहे बेतहाशा वृद्धि ने सरकार और समाज के प्रबुद्ध लोगों की चिंता बढा दी है। औद्योगिक शहर बोईसर युवाओं में बढ़ती नशे की लत और तंबाकू- गुटखा के सेवन से सार्वजनिक स्वास्थ्य पर हो रहे विपरीत प्रभाव को लेकर मंगलवार को बोईसर पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास नाईक द्वारा न्यू सरोवर में यहां के बुलाई गयी व्यापारियों की बैठक में विचार विनमय के बाद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों की विक्री किये जाने पर सख्त कारवाई का फरमान जारी कर दिया गया।  नाईक ने कहा कि ऐसे तत्वों को चिन्हित करके कानून के सख्त धाराओं म़ें आगे ...

यातायात समस्याओं पर बोईसर पुलिस क्षेत्राधिकार चिंतित..!"जन जागरूकता की चली बैठक में सात दिनों का अल्टीमेटम"

Image
यातायात समस्याओं पर बोईसर पुलिस क्षेत्राधिकार चिंतित..! "जन जागरूकता की चली बैठक में सात दिनों का अल्टीमेटम" पालघर..! औद्योगिक शहर बोईसर की बढ़ती यातायात समस्या पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय बोईसर में जिला यातायात नियंत्रण शाखा द्वारा जन जागरूकता को लेकर जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों की बैठक में क्षेत्राधिकारी विकास नाईक ने चिंता जताते सात दिनों का अल्टीमेटम देते कहा है कि स्वयं से चरमराई व्यवस्था का निस्तारण नही होता है तो बाध्य होकर बोईसर पुलिस कारवाई शुरु करेंगी। मालूम रहे कि एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र तारापुर तथा भारत सरकार की प्रमुख उपक्रम तारापुर परमाणु बिजली घर (टेप्स), भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के अलावे आसपास के सुदूरवर्ती ईलाकों का एक मात्र बोईसर रेलवे स्टेशन से सुबह शाम दैनिक दिनचर्या और नौकरी पेशा के हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। उपर से स्टेशन से लेकर किलोमीटर ईलाके में फैला हुआ वाहनों का जाम, सड़क किनारे दुकानदारों व फेरीवाले द्वारा कब्जा, अवैध पार्किंग पैदल चलने वालों के लिए चुनौती भरा सफर मानसिक पीड़ा उत्पन्न करता है।सुगम याताया...

मनसे पालघर उपतालुका अध्यक्ष बने सिद्धेश महाले..!

Image
मनसे पालघर उपतालुका अध्यक्ष बने सिद्धेश महाले..! पालघर..! मनसे पक्ष प्रमुख राज ठाकरे के मार्गदर्शन में जिले के सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धेश महाले की महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के पालघर तालुका उपाध्यक्ष पर पर नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए मनसे पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव द्वारा हस्ताक्षरों पर नियुक्ति पत्र दे कर किया गया। इस अवसर पर पालघर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। पालघर जिले में मनसे के तमाम कार्यकर्ताओं में एक खुशी की लहर फैली हुई है। मनसे के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लंबी उम्र की कामना करते हुए सिद्धेश महाले को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई  मनसे पक्ष प्रमुख राज ठाकरे के आदेश अनुसार जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने पद की जिम्मेदारी देते हुए यह विश्वास जताया कि इस पद की गरिमा को रखते हुए प्रदेश को एवं पक्ष को एक नई दिशा प्रदान करेंगे और पक्ष के सभी कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। अखिलेश चौबे  सतर्क इंडिया  7020967978

तारापुर की आरती ड्रग्स कंपनी प्लॉट नम्बर टी 150 के पाइप लाइन से ब्रोमीन गैस का रिसाव, लोगों में मचा हड़कंप..!

Image
तारापुर की आरती ड्रग्स कंपनी प्लॉट नम्बर टी 150 के पाइप लाइन से ब्रोमीन गैस का रिसाव, लोगों में मचा हड़कंप..!  पालघर..! जिले के औद्योगिक शहर बोईसर तारापुर एमआईडीसी क्षेत्र के सलवड ग्राम पंचायत के शिवाजी नगर इलाके से सेट आरती ड्रग्स कंपनी प्लॉट नम्बर टी 150 में पाइप लाइन से ब्रोमीन गैस का रिसाव होने के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि इस कंपनी का निर्माण कुछ ही वर्ष पहले तारापुर एमआईडीसी टी 150 में हुआ है। और यह कंपनी सालवड ग्राम पंचायत के शिवाजी नगर इलाके से काफी सटा हुआ है। शिवाजी नगर कॉफी जनसंख्या से भरा इलाका है।  सूत्रों द्वारा पता चला कि आज दोपहर करीब ढाई बजे के आस पास आरती ड्रग्स कंपनी प्लॉट नम्बर टी 150 से लाल और भूरे रंग की हवा निकलने लगी और बरसात होने की वजह से गैस का प्रभाव बढ़ाने की वजह से पास के इलाके में भी पहुंच गया, पास के इलाके से कुछ लोग भाग कर आए और कम्पनियो की पहली शिफ्ट समाप्त कर दूसरी शिफ्ट में आने जाने वाले वाले कामगारो की भीड़ के कारण सड़क पर कुछ नागरिकों को चक्कर आने लगा साथ ही कुछ लोगों की आंखें भी लाल हो गई, और वहां पर उपस्थ...

मुंबई - अहमदाबाद राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम और सड़क व्यवधान को लेकर सड़क पर उतरी शिवसेना..!• चारोटी टोल नाके पर जिला प्रमुख कुंदन के नेत्रृत्व घंटों प्रर्दशन।

Image
मुंबई - अहमदाबाद राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम और सड़क व्यवधान को लेकर सड़क पर उतरी शिवसेना..! • चारोटी टोल नाके पर जिला प्रमुख कुंदन के नेत्रृत्व घंटों प्रर्दशन। पालघर..! मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर जारी रहने वाली भारी वाहनों की दिनोंरात आवाजाही और सडक़ की दुर्दशा के बीच होने वाले जगह-जगह घंटों के जाम से तकलीफों की सामना कर रहे वाहन चालक,आये दिन हो रहे दुर्घटनाओं की मानसिक पीड़ा और घटिया तरिके से किये जा रहे राजमार्ग के क्रांकीटीकरण को लेकर जनहित में अव्यवस्थता को लेकर शुक्रवार,12जुलाई को शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे के नेत्रृत्व में सैकड़ों शिवसैनिकों और पदाधिकारियों ने घंटों चारोटी टोल प्लाजा पर अनियमितता पर ऊग्र रोष प्रकट करते विरोध प्रर्दशन किया। बतादें कि कुछ महिने पूर्व से जारी राष्ट्रीय राजमार्ग 48 मुंबई-अहमदाबाद के कांक्रीटीकरण में हो रहे गड़बड़ी युक्त कार्य के बदौलत राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों की हो रही दिक्कतें,बड़े-बड़े बन आये गढ्ढों के फलस्वरूप दुर्घटनाओं का जारी सिलसिला और घंटों के जाम करोडों की खर्च के बावजूद संतोष प्रद काम नही होने से लोगों की नराजगी को...

एक ही सांप ने सात बार काटा या अलग-अलग, आखिर क्या है सच्चाई?, फतेहपुर के केस में जांच के आदेश...!

Image
एक ही सांप ने सात बार काटा या अलग-अलग, आखिर क्या है सच्चाई?,  फतेहपुर के केस में जांच के आदेश...!  उत्तर प्रदेश..! फतेहपुर में 24 साल के विकास को लगातार सांप काट रहा है, इस मामले ने पूरे देश को हैरान कर दिया है और इस समय इसकी सबसे चर्चा भी हो रही है। चिंता की बात यह है कि 40 दिन में सात बार फतेहपुर में सांप ने विकास को काटा है, इसी वजह से सीएमओ ने इस मामले में अब जांच के आदेश दे दिए हैं। ◾सीएमओ ने क्या बताया? इस घटना को लेकर फतेहपुर के सीएमओ डॉ राजीव नयन गिरी ने कहा है कि यह सही बात है कि मेरे संज्ञान में यह मामला आया है। कल जब मैं डीएम ऑफिस में बैठा था तब मीटिंग के दौरान पीड़ित के बारे में डीएम साहब को एक एप्लीकेशन दी गई थी। उस एप्लीकेशन में बताया गया था कि युवक को 5 से 6 बार सांप काट चुका है, अब बताया जा रहा है कि सांप ने सातवीं बार भी इस युवक को काटा है। हैरानी की बात यह है कि हर शनिवार-रविवार को सांप डसता था, लेकिन इस बार पहले काटा है। सीएमओ ने अपने बयान में इस बात पर भी जोर दिया है कि पीड़ित परिवार सांप काटने के बाद हर बार एक विशेष प्राइवेट अस्पताल में जाता ...

वर्ली हिट-एंड-रन केस में बीएमसी का बड़ा एक्शन, जुहू बार में चल गया बुलडोजर..!

Image
वर्ली हिट-एंड-रन केस में बीएमसी का बड़ा एक्शन, जुहू बार में चल गया बुलडोजर..!  मुंबई..! वर्ली हिट-एंड-रन केस में लगातार एक्शन जारी है। एक तरफ जहां मिहिर शाह की गिरफ्तारी हो जाता है। वहीं अब बीएमसी की तरफ से बड़ी कार्रवाई भी हो रही है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बुधवार को मुंबई के जुहू तारा रोड स्थित बार में बुलडोजर अभियान चलाया गया। इसी बार में कथित तौर पर मुंबई बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले के आरोपी और शिवसेना नेता राजेश के बेटे मिहिर शाह को शराब परोसी गई थी।  मुंबई पुलिस द्वारा उस जगह की तलाशी लेने और उसे सील करने के बाद यह बात सामने आई है। कथित तौर पर, शाह और उनके दोस्त शनिवार रात को बार में गए थे। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने अभियान चलाया गया।  इसी बार में कथित तौर पर मुंबई बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले के आरोपी और शिवसेना नेता राजेश के बेटे मिहिर शाह को शराब परोसी गई थी। मुंबई पुलिस द्वारा उस जगह की तलाशी लेने और उसे सील करने के बाद यह बात सामने आई है।  कथित तौर पर, शाह और उनके दोस्त शनिवार रात को बार में गए थे। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने कथित त...

मुख्य आरोपी मिहिर शाह पर एक्शन, 16 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया..!

Image
मुख्य आरोपी मिहिर शाह पर एक्शन, 16 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया..!  मुंबई..! बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले में प्राथमिक संदिग्ध मिहिर शाह को बुधवार को एक स्थानीय अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। शिव सेना नेता राजेश शाह के बेटे शाह को लगभग 60 घंटे तक चली राज्यव्यापी तलाशी के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि विपक्ष सिर्फ आरोप लगाता है, उनके पास आरोप लगाने के अलावा और कुछ नहीं है। मैंने निर्देश दिया है कि हिट एंड रन मामले में दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी।  आरोपी राजेश शाह को पार्टी से सस्पेंड करने पर उनका कहना है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़िता का साथ देना प्राथमिकता होनी चाहिए। शाह 7 जुलाई से गिरफ्तारी से बच रहे थे, जब उन्होंने कथित तौर पर दक्षिण-मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में अपनी बीएमडब्ल्यू से एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी। टक्कर के परिणामस्वरूप पीछे की सीट पर से बैठी 45 वर्षीय कावेरी नखवा की मौत हो गई, जबकि उनके पति प्रदीप घायल हो गए। कोर्ट में पुल...

कर्ज के बोझ ने चुना मौत का रास्ता, भायंदर स्टेशन पर सीसीटीवी में कैद पिता-पुत्र की खुदकुशी मामला..!

Image
कर्ज के बोझ ने चुना मौत का रास्ता, भायंदर स्टेशन पर सीसीटीवी में कैद पिता-पुत्र की खुदकुशी मामला..! पालघर..! पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगर के भायंदर रेलवे स्टेशन के समीप पिता-पुत्र द्वारा सोमवार सुबह तकरीबन 11.00 बजे के आसपास की गयी अप ट्रेक पर खुदकुशी का स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद लागातार वायरल हो रही दिल की धड़कनें बढाने वाली सोशल मीडिया पर फुटेज का मामला जीआरपी वसई ने सुलझा दी है। वसई जीआरपी ने सोमवार को भायंदर स्टेशन से अप ट्रेक पर नायगांव की ओर जा रही लोकल ट्रेन की चपेट में आने के उपरांत सोमवार 08 जुलाई को 11.00 के बाद दो अज्ञात शव बरामद किया था। रेलवे राजकीय पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिये और अन्य जानकारियों के आधार पर मृतकों की पहचान वसई पूर्व बसंत नगरी के रश्मि दिव्य हाऊस निवासी हरिश मेहता(60) और जय मेहता (35) वर्ष पुत्र के रुप में किया है। राजकीय रेलवे पुलिस स्टेशन वसई के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपत तुवडा के अनुसार भायंदर स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 5 पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज गवाह है कि पिता-पुत्र ने आत्महत्या की राह कैसे चुनी। वैसे पुलिस को लगी...

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मुख्य आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार..!

Image
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मुख्य आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार..!  मुंबई..! बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले के आरोपी मिहिर शाह को तीन दिनों तक गिरफ्तारी से बचने के बाद आखिरकार महाराष्ट्र के शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार की सुबह, एक बीएमडब्ल्यू कार, जिसे कथित तौर पर शिव सेना नेता का बेटा शाह चला रहा था, जो एक महिला को कुचल दिया।  आप को बता दें कि 45 वर्षीय कावेरी नखवा अपने पति प्रदीप के साथ सुबह करीब 5:30 बजे एनी बेसेंट रोड पर जा रही थीं, तभी लग्जरी कार ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। कार ने कावेरी को 100 मीटर तक घसीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया, जबकि उसके पति को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद से मिहिर शाह फरार हो गया था। पुलिस ने उसे भागने में मदद करने के आरोप में उसके पिता शिवसेना नेता राजेश शाह और पारिवारिक ड्राइवर राजेंद्र सिंह बीदावत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दादर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बिदावत को 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह उनकी दूसरी रिमा...

बोईसर में सड़कों पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग अब बरदाश्त नहीं, बोईसर पुलिस उपाधीक्षक यातायात अवरोध पर हुए सख्त..!

Image
बोईसर में सड़कों पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग अब बरदाश्त नहीं, बोईसर पुलिस उपाधीक्षक यातायात अवरोध पर हुए सख्त..! पालघर..! जिले की बड़ी आबादी वाला औद्योगिक शहर बोईसर में सड़कों के अतिक्रमण व अवैध पार्किंग से अवरुद्ध के फलस्वरूप आम राहगीरों के आवाजाही को लेकर बढ़ रही आये दिन के समस्या पर अब पुलिस विभाग सख्त होता नजर आ रहा है। बोईसर थाने के 'जनता-पुलिस संवाद' सभागार में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों, व्यापारियों और ऑटो चालकों की बुलाई गयी यातायात पुलिस द्वारा 'यातायात की समस्या' पर आम बैठक में पुलिस उपाधिक्षक बोईसर विकास नाईक ने सख्त लहजे में हिदायत दे डाली है कि अब यातायात के लिए सड़कों पर अवरोध बन रहे अतिक्रमण और अवैध रुप से वाहनों के पार्किंग को बरदाश्त नही किया जायेगा।  नाईक ने सख्त लहजे में अवमानना पर कानूनी कारवाई के संकेत देते हुए यातायात को सुगम सुरक्षित बनाये रखने में सभी से सहयोग की अपील भी की। बताते चलें कि आज औद्योगिक क्षेत्र बोईसर शहर के मुख्य सड़कों के हालात अवैध दुपहिया, चारपहिया वाहनों, आँटो रिक्शा और अन्य भारी वाहनों के अवै...

जब तक मैं सीएम हूं, किसी को कोई छूट नहीं मिलेगी, महाराष्ट्र हादसे पर शिंदे की बड़ी चेतावनी..!

Image
जब तक मैं सीएम हूं, किसी को कोई छूट नहीं मिलेगी, महाराष्ट्र हादसे पर शिंदे की बड़ी चेतावनी..!  मुंबई..! मुंबई में कथित तौर पर शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह द्वारा बीएमडब्ल्यू कार से टक्कर मारने से एक महिला की मौत के एक दिन बाद, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि हिट-एंड-रन अपराधियों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी अमीर व्यक्ति या राजनेता और उनके बच्चे, चाहे वे - किसी भी पार्टी से जुड़े हों, उन्हें तब तक छूट नहीं मिलेगी जब तक - वह मुख्यमंत्री हैं। शिंदे की प्रतिक्रिया तब आई जब सोमवार तड़के एक - तेज रफ्तार कार ने उनके स्कूटर - को टक्कर मार दी, जिसके बाद - हिट-एंड-रन की घटना में पुणे पुलिस के एक ऑन-ड्यूटी कांस्टेबल की मौत हो गई। यह घटना पुणे में इसी तरह की एक घटना के ठीक बाद सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय लड़के ने अपनी पोर्श से स्कूटर पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे आक्रोश फैल गया। मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार सुबह बीएमडब्ल्यू कार ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी, ज...

मुंबई हिट एंड रन मामले में मुख्य आरोपी के पिता समेत दो गिरफ्तार, महिला की हुई मौत..!

Image
मुंबई हिट एंड रन मामले में मुख्य आरोपी के पिता समेत दो गिरफ्तार, महिला की हुई मौत..! मुंबई..! मुंबई के वर्ली इलाके में हिट एंड रन मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह और एक अन्य व्यक्ति राज ऋषि राजेंद्र सिंह विदावत को गिरफ्तार किया है. सोमवार (8 जुलाई) को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया. दोनों को मेडिकल जांच के लिए लेकर जाया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पुलिस का सहयोग न करने और अन्य धाराओं के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।  वर्ली में BMW कार की टक्कर से महिला की मौत बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे की तरह ही मुंबई के वर्षों में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. रविवार (7 जुलाई) को बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी पर सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद महिला बोनट पर घसीटती चली गई। इस हादसे में महिला की जान चली गई।  दरअसल, वर्ली में मशहूर अटरिया मॉल के पास एक बेलगाम बीएमडब्ल्यू कार ने मछुआरे दंपति को टक्कर मार दी। जान...

मधुर चौक पर बने गढ्ढे का भेंट चढा़ मासूम, जिम्मेदार लोगों पर कारवाई की मांग ● लोगों में आक्रोश का बना माहौल

Image
मधुर चौक पर बने गढ्ढे का भेंट चढा़ मासूम, जिम्मेदार लोगों पर कारवाई की मांग  ● लोगों में आक्रोश का बना माहौल  पालघर..! जिले की अति व्यस्ततम औद्योगिक शहर बोईसर के आसपास की खास्ताहाल जर्जर और गढ्ढों में तब्दील हुई पानी से लबालब सड़कों पर हिचकोले खाते वाहनों की सवारी बड़ी मुश्किल हालात में आये दिन दुर्घटनाओं को दावत देते फिर रहे है।सड़कों की दयनीय दशा किसी राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं से छिपी नही है। कभी कभार मरम्मत के नाम पर लीपापोती सरकारी धन का बंदरवाट बरसात में ठेंगा दिखा दे रही है। औद्योगिक शहर बोईसर से एमआयडीसी तारापुर को जोड़ने वाली मुख्य संपर्क मार्ग चार रास्ता नावापुर रोड पर मधुर चौक पर हालात-ए- सड़क हर वर्ष बरसात म़ें प्रशासन की कलई खोलते रहे है। इस बार फिर बन आये गढ्ढों का आवभगत जरूर किया गया है लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। वैसे पुरे औद्योगिक क्षेत्र के  सड़कों और आसपास की संपर्क मार्गों की स्थिति भी कम दयनीय नही है। बताते है कि सोमवार की सुबह तकरीबन 9.00 बजे पोते को स्कूल छोड़ने निकले एक बुजुर्ग की बाईक बोईसर में मधुर चौक के...

बजरंग दल - विहिप द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन"विहिप के मुकेश दुबे ने कहा कांग्रेस और राहुल गांधी की मानसिकता हिंदुओं के प्रति घृणा फैलाने वाली है"

Image
बजरंग दल - विहिप द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन "विहिप के मुकेश दुबे ने कहा कांग्रेस और राहुल गांधी की मानसिकता हिंदुओं के प्रति घृणा फैलाने वाली है"  पालघर..! पालघर जिले के औद्योगिक शहर पालघर में बुधवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद में की गई टिप्पणी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर विरोध मार्च निकाला। राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए और उनसे माफी मांगने की मांग की। बता दें कि संसद में हिंदुओं के प्रति दिए गए राहुल गांधी ने अपने बयान में हिंदुओं को हिंसक कहा इस बयान पर पूरे देश में सियासत गर्मा चुकी है। इस दौरान बजरंग दल - विहिप नेताओं ने पुलिस को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है। बजरंग दल के प्रांत संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को बता देना चाहता हूं कि यदि हिंदू हिंसक होता तो भारत का बंटवारा न होता, यदि हिंदू हिंसक होता तो कश्मीर में हिंदुओं को पलायन न होता। विहिप के नेता मुकेश दुबे ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की शुरू से ही मानसिकता हिंदुओं के प्रति घृणा फैलाने वाली रही है। इससे ...

बोईसर थाने में न्याय प्रणाली में बदलाव पर लगी "जनता दरबार"..! "एपीआई सतीश अप्पा ने पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा"

Image
बोईसर थाने में न्याय प्रणाली में बदलाव पर लगी "जनता दरबार"..!  "एपीआई सतीश अप्पा ने पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा" पालघर..! अपराधिक कानूनों में नये तरह से किये गये महत्वपूर्ण बदलावों को लेकर जिले के बोईसर थाना परिसर में आम लोगों के बीच जनजागृति को लेकर पहली जुलाई, सोमवार की शाम 'पुलिस-जनता संवाद' सभागार में विस्तारपूर्वक नये कानून से कैसी होगी सजा और कितनी काटनी पड़ेगी जेल की विस्तृत जानकारी देने के लिए 'जनता दरबार' लगाया गया। बोईसर थाना परिसर में बने 'पुलिस-जनता संवाद सभागार' म़ें पुलिस अधिक्षक बालासाहेब पाटील व क्षेत्राधिकारी विकास नाईक के दिशानिर्देश पर कुछ विशेष कारणों से थानाध्यक्ष शिरीष पवार की अनुपस्थिति में 'जनता दरबार' को संबोधित करते सहा.पुलिस निरीक्षक सतीष अप्पा साहेब ने कहा कि पहली जुलाई से बदलाव के पश्चात शुरु हुए आपराधिक न्याय के 3 नये कानून बीएनएस(आईपीसी), बीएनएसएस(सीआरपीसी) और बीएसए(इंडियन एवीडेंस एक्ट) 2023 के तमाम प्राविधानों से न्याय को लेकर हकलान फरियादियों को त्वरित न्याय और दोषियों को सख्त कड़ी सजा ...

रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर का महारक्तदान शिविर टीमा और एमपीए के सौजन्य से हुआ संपन्न..!

Image
रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर का महारक्तदान शिविर टीमा और एमपीए के सौजन्य से हुआ संपन्न..!  पालघर..! असमय खून के अभाव में जीवन और मौत से जूझ रहे जरुरतमंदों के लिए वरदान कही जाने वाली सर्वश्रेष्ठ दान रक्तदान के लिए तारापुर मैनुफैक्चर्रस एशोसिएशन (टीमा) और मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एशोसिएशन (एमपीए) पालघर तालुका के सौजन्य से रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर डिस्ट्रिक्ट 3141 द्वारा पहली जुलाई 'डाक्टर्स-डे' के अवसर पर सोमवार को एमआयडीसी तारापुर के टीमा हाँल में आयोजित महारक्तदान शिविर में जीवनदान के लिए महाराष्ट्रा ब्लड बैंक द्वारा 127 युनिट ब्लड इकट्ठा करने के साथ अनुभवी टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर में नई तकनीक से 130 लोगों का ब्लड प्रेशर,80 लोगों का ब्लड शुगर और 80 लोगों के युरिक एसिड की जांच की गयी। 'डाक्टर्स-डे' पर आयोजित मेगा शिविर टीमा प्रेसिडेंट वेलजी भाई गोगरी,एमपीए प्रेसिडेंट डाँ.विवेक माल्या और रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर के वाइब्रेंट प्रेसिडेंट रो.विलास शहापुरे के मार्गदर्शन में महाराष्ट्रा ब्लड बैंक पालघर प्रमुख डा.राजेंद्र चव्हाण की उपस्थित...

पुलिस महानिरीक्षक ने जिला मुख्यालय पर किया मार्गदर्शन..! "अपराधिक न्याय के 3 कानूनों में संशोधन से नये युग की हुई शुरुआत"

Image
पुलिस महानिरीक्षक ने जिला मुख्यालय पर किया मार्गदर्शन..!  "अपराधिक न्याय के 3 कानूनों में संशोधन से नये युग की हुई शुरुआत" पालघर..! ब्रिटिश काल के कानूनों और विनियमों के जगह पर पहली जुलाई, सोमवार से पुरे भारत में अपराधिक न्याय के 3 कानूनों में किये गये संंशोधन के साथ नये युग की शुरुआत हो गयी है। वर्ष 2020 में डाँ. रणवीर सिंह की अध्यक्षता में गठित एक कमेटी की देश में लागू कानून को बदलने की मसौदे के सिफारिश पर दिसंबर 2023 में संसद द्वारा पारित 3 नये कानूनों का राज समूचे भारत में स्थापित हो गया। अब 3 नये कानूनों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 1860 की जगह भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023,क्रिमिनल प्रोसीजर कोड(सीआरपीसी) 1973 की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 तथा इंडियन एवीडेंस एक्ट 1872 की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम(बीएसए) 2023 कर दिया गया है। देश में शुरु हो रहे कानून के नये प्राविधानों को लेकर पालघर पुलिस मुख्यालय द्वारा पहली जुलाई को आम लोगों में जन जागरूकता लाने के लिए जिला नियोजन सभागार, जिलाधिकारी कार्यालय में विशेष पुलिस महानिरीक्...

"बोईसर में जीवनदान के लिए 101 जनों ने की रक्तदान"भाजपा जिला व्यापारी मोर्चा का मेगा ब्लड डोनेशन कैंप संपन्न..!

Image
 "बोईसर में जीवनदान के लिए 101 जनों ने की रक्तदान" भाजपा जिला व्यापारी मोर्चा का मेगा ब्लड डोनेशन कैंप संपन्न..!  पालघर..! जरुरतमंदों को जीवनदान के लिए लोगों में आ रही जागरुकता के बीच जीवन का सर्वाधिक अमूल्य दान महा रक्तदान की भाजपा जिला व्यापारी मोर्चा द्वारा भाजपा के कद्दावर नेता व जिला महासचिव अशोक सदु.वडे के पहली जुलाई सोमवार को मनाई जा रही जन्मवर्षगांठ पर आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में 101लोगों द्वारा रक्तदान किया। औद्योगिक शहर बोईसर स्थित ओस्तवाल एम्पायर स्थित भाजपा के जिला महासचिव अशोक सदु.वडे के बंगलों 'परिचय' परिसर बने पंडाल में सुबह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरु हुए निःशुल्क स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रकार के परिक्षण,योग्य सलाह और दवाईयों के वितरण का सैकड़ो लोगों ने लाभ लिया तथा 'ब्लड डोनेशन कैंप' में बड़े उत्सुकता पूर्ण माहौल में भाजपा का एक नया कीर्तिमान 'लोकमान्य तिसा ब्लड बैक थाने' के सहयोग से बना। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं पोष्टिक जलपान व पेयपदार्थ भी आयोजकों की ओर उपलब्ध कराई गयी। इस मौके पर रक्तदाताओं को उत्साह व...