रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर का महारक्तदान शिविर टीमा और एमपीए के सौजन्य से हुआ संपन्न..!

रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर का महारक्तदान शिविर टीमा और एमपीए के सौजन्य से हुआ संपन्न..! 

पालघर..! असमय खून के अभाव में जीवन और मौत से जूझ रहे जरुरतमंदों के लिए वरदान कही जाने वाली सर्वश्रेष्ठ दान रक्तदान के लिए तारापुर मैनुफैक्चर्रस एशोसिएशन (टीमा) और मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एशोसिएशन (एमपीए) पालघर तालुका के सौजन्य से रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर डिस्ट्रिक्ट 3141 द्वारा पहली जुलाई 'डाक्टर्स-डे' के अवसर पर सोमवार को एमआयडीसी तारापुर के टीमा हाँल में आयोजित महारक्तदान शिविर में जीवनदान के लिए महाराष्ट्रा ब्लड बैंक द्वारा 127 युनिट ब्लड इकट्ठा करने के साथ अनुभवी टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर में नई तकनीक से 130 लोगों का ब्लड प्रेशर,80 लोगों का ब्लड शुगर और 80 लोगों के युरिक एसिड की जांच की गयी।
'डाक्टर्स-डे' पर आयोजित मेगा शिविर टीमा प्रेसिडेंट वेलजी भाई गोगरी,एमपीए प्रेसिडेंट डाँ.विवेक माल्या और रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर के वाइब्रेंट प्रेसिडेंट रो.विलास शहापुरे के मार्गदर्शन में महाराष्ट्रा ब्लड बैंक पालघर प्रमुख डा.राजेंद्र चव्हाण की उपस्थिति में शुभारंभ की गयी। 
शिविर में औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न कारखानों, संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा,वहीं मेर्सस गंगवाल हेल्थ केयर की ओर से सर्वाधिक 44 लोगों ने रक्तदान कर कीर्तिमान बनाया।रक्तदाताओं को क्लब की ओर से उपहार प्रमाण पत्र के अलावे पोष्टिक आहार भेंट करते प्रोत्साहित की गयी।शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में आर्शिवाद क्लिनिक, अजंता फर्मा,फ्रैंको इंडिया फर्मा ने विशेष योगदान दिया।
टीमा के पापा ठाकुर, रवि भवसार,एस आर गुप्ता, एस एल शर्मा,अजित राणे और एमपीए तालुका के डा.सूर्या राजू,डा.वसीम काजी, डा.जितेंद्र पाटिल, डा.कल्पना बारापात्रे, डा.जान्हवी संखे रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारपुर के रो.संदीप राऊत, रो.संध्या शहापुरे, रो.राजेश सामंत, रो.स्मिता जाधव, रो.आरती शिंदे,रो.कमलेश,
रो.नागराजन, रो.जगदीश भुत्ते, रो.स्वामीनाथ पाण्डेय डा.दर्शन व सोनम खंडेजोड जैसे गणमान्यों का सहयोग रहा।
परियोजना सफल बनाने के लिए पीपी.रो.डा.पराग कुलकर्णी, प्रोजेक्ट्स चेयरमैन रो.राकेश आचार्या, रो.रामनारायण गोयल, रो.प्रशांत कदम, रो.अनिल जगदाले का अभूतपूर्व योगदान रहा।

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।