कर्ज के बोझ ने चुना मौत का रास्ता, भायंदर स्टेशन पर सीसीटीवी में कैद पिता-पुत्र की खुदकुशी मामला..!
कर्ज के बोझ ने चुना मौत का रास्ता, भायंदर स्टेशन पर सीसीटीवी में कैद पिता-पुत्र की खुदकुशी मामला..!
पालघर..! पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगर के भायंदर रेलवे स्टेशन के समीप पिता-पुत्र द्वारा सोमवार सुबह तकरीबन 11.00 बजे के आसपास की गयी अप ट्रेक पर खुदकुशी का स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद लागातार वायरल हो रही दिल की धड़कनें बढाने वाली सोशल मीडिया पर फुटेज का मामला जीआरपी वसई ने सुलझा दी है।
वसई जीआरपी ने सोमवार को भायंदर स्टेशन से अप ट्रेक पर नायगांव की ओर जा रही लोकल ट्रेन की चपेट में आने के उपरांत सोमवार 08 जुलाई को 11.00 के बाद दो अज्ञात शव बरामद किया था।
रेलवे राजकीय पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिये और अन्य जानकारियों के आधार पर मृतकों की पहचान वसई पूर्व बसंत नगरी के रश्मि दिव्य हाऊस निवासी हरिश मेहता(60) और जय मेहता (35) वर्ष पुत्र के रुप में किया है।
राजकीय रेलवे पुलिस स्टेशन वसई के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपत तुवडा के अनुसार भायंदर स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 5 पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज गवाह है कि पिता-पुत्र ने आत्महत्या की राह कैसे चुनी। वैसे पुलिस को लगी जानकारी के मुताबिक आर्थिक तंगी से जुझ रहे परिवार का मुखिया हरीश मेहता शेयर बाजार का कारोबारी बताया जा रहा है वही पुत्र जय मेहता डीटीपी (प्रिंटिंग) का कार्य कर रहा था। लेकिन इस हद तक जाने के लिए मजबूर दोनों ने अंतिम फैसले में ट्रेन के सामने लेट कर जीवन की लीला समाप्त कर ली है। कैमरे में कैद दृश्य ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिये है।
ऐसे हालात उत्पन्न न हो इसके लिए "सतर्क इंडिया" अपने पाठकों से अपील किया है कि जल्दी में शार्टकट के रास्ते चुनने से बचें और परिस्थितियां जो भी ऐसे कड़े कदम उठाने से पूर्व दस बार जरूर सोंचे, हारने की कोशिश नही हालात से मुकाबला करें।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment