"बोईसर में जीवनदान के लिए 101 जनों ने की रक्तदान"भाजपा जिला व्यापारी मोर्चा का मेगा ब्लड डोनेशन कैंप संपन्न..!
"बोईसर में जीवनदान के लिए 101 जनों ने की रक्तदान"
भाजपा जिला व्यापारी मोर्चा का मेगा ब्लड डोनेशन कैंप संपन्न..!
पालघर..! जरुरतमंदों को जीवनदान के लिए लोगों में आ रही जागरुकता के बीच जीवन का सर्वाधिक अमूल्य दान महा रक्तदान की भाजपा जिला व्यापारी मोर्चा द्वारा भाजपा के कद्दावर नेता व जिला महासचिव अशोक सदु.वडे के पहली जुलाई सोमवार को मनाई जा रही जन्मवर्षगांठ पर आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में 101लोगों द्वारा रक्तदान किया।
औद्योगिक शहर बोईसर स्थित ओस्तवाल एम्पायर स्थित भाजपा के जिला महासचिव अशोक सदु.वडे के बंगलों 'परिचय' परिसर बने पंडाल में सुबह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरु हुए निःशुल्क स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रकार के परिक्षण,योग्य सलाह और दवाईयों के वितरण का सैकड़ो लोगों ने लाभ लिया तथा 'ब्लड डोनेशन कैंप' में बड़े उत्सुकता पूर्ण माहौल में भाजपा का एक नया कीर्तिमान 'लोकमान्य तिसा ब्लड बैक थाने' के सहयोग से बना। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं पोष्टिक जलपान व पेयपदार्थ भी आयोजकों की ओर उपलब्ध कराई गयी।
इस मौके पर रक्तदाताओं को उत्साह वर्धन एवं भाजपा के जिला महासचिव वडे को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञों और प्रबुद्धजनों में भाजपा बोईसर विधानसभा अध्यक्ष विलास तरे, जि.प.उपाध्यक्ष पंकज कोरे, वरिष्ठ भाजपाई बाबाजी कोठाले, जिलाध्यक्ष भरत भाई राजपूत, जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह, तमाम प्रकोष्ठों के प्रभारी-सदस्य शिवसेना महाराष्ट्र प्रदेश आदिवासी संगठक प्रमुख जगदीश धोडी, उप जिला प्रमुख निलम रमा.संखे, बोईसर सरपंच दीलिप धोडी, सरावली सरपंच आनंद धोडी, खैरापाडा विवेक वडे समेत अनेकोजन उपस्थित रहे।
जिला व्यापारी मोर्चा अध्यक्ष दुर्गेश सोलंकी ने इस महा रक्तदान शिविर में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से सभी सहयोगियों और लाभार्थियों क़ो पुरे टीम की ओर से कृतज्ञता प्रकट किया है।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment