बोईसर में सड़कों पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग अब बरदाश्त नहीं, बोईसर पुलिस उपाधीक्षक यातायात अवरोध पर हुए सख्त..!

बोईसर में सड़कों पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग अब बरदाश्त नहीं, बोईसर पुलिस उपाधीक्षक यातायात अवरोध पर हुए सख्त..!

पालघर..! जिले की बड़ी आबादी वाला औद्योगिक शहर बोईसर में सड़कों के अतिक्रमण व अवैध पार्किंग से अवरुद्ध के फलस्वरूप आम राहगीरों के आवाजाही को लेकर बढ़ रही आये दिन के समस्या पर अब पुलिस विभाग सख्त होता नजर आ रहा है। बोईसर थाने के 'जनता-पुलिस संवाद' सभागार में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों, व्यापारियों और ऑटो चालकों की बुलाई गयी यातायात पुलिस द्वारा 'यातायात की समस्या' पर आम बैठक में पुलिस उपाधिक्षक बोईसर विकास नाईक ने सख्त लहजे में हिदायत दे डाली है कि अब यातायात के लिए सड़कों पर अवरोध बन रहे अतिक्रमण और अवैध रुप से वाहनों के पार्किंग को बरदाश्त नही किया जायेगा। 
नाईक ने सख्त लहजे में अवमानना पर कानूनी कारवाई के संकेत देते हुए यातायात को सुगम सुरक्षित बनाये रखने में सभी से सहयोग की अपील भी की। बताते चलें कि आज औद्योगिक क्षेत्र बोईसर शहर के मुख्य सड़कों के हालात अवैध दुपहिया, चारपहिया वाहनों, आँटो रिक्शा और अन्य भारी वाहनों के अवैध पार्किंग तथा सड़कों के दोनों किनारों पर बने फुटपाथ पर फेरीवालों और दुकानदारों द्वारा अंगद के पाँव की तरह कब्जा जमाये जाने से आवाजाही सुबह-शाम औद्योगिक क्षेत्र के नौकरी पेशा लोगों और आम राहगीरों के लिए एक दम से अवरुद्ध हो जाती है। 
सड़क पर कब्जा जाम से हाय तौबा मची रहती है। सड़क पर यातायात परिचालन में लगे ट्रैफिक पुलिस को भी कभी- कभी नाकों चने चबाने पड़ते है। यातायात की औद्योगिक शहर बोईसर में बढ़ती समस्या को लेकर जिला ट्रैफिक की कमान संभाल रहे सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश सालुंखे द्वारा वरिष्ठों के मार्गदर्शन में बोईसर थाने में आहुत बैठक के दौरान सभी से यातायात नियमों के अनुपालन और राहगीरों के दर्द समझने का दरख्वास्त किया गया। पुलिस द्वारा रिक्शा चालकों को मुफ्त में ड्रेस कोड यूनिफॉर्म के कपड़े भी भेंट किये गये। 
बैठक में बोईसर थानाध्यक्ष शिरीष पवार, सहा. पुलिस निरीक्षक सतीश अप्पा साहेब, सब इंस्पेक्टर विठ्ठल मणिकेणी, संदीप भोपले, अल्पेश विशे, ट्रैफिक विभाग के मनीष संखे, अमजद सैय्यद, महेश कांबले, बोईसर ग्रामसेवक कमलेश संखे, खैरापाडा सरपंच विवेक वडे, उपसरपंच हितेश संखे, रिक्शा युनियन के पदाधिकारी, बोईसर पालघर पत्रकार संघ अध्यक्ष रामप्रकाश निराला समेत बड़ी संख्या में अन्य जन उपस्थित रहे।

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।