मधुर चौक पर बने गढ्ढे का भेंट चढा़ मासूम, जिम्मेदार लोगों पर कारवाई की मांग ● लोगों में आक्रोश का बना माहौल
मधुर चौक पर बने गढ्ढे का भेंट चढा़ मासूम, जिम्मेदार लोगों पर कारवाई की मांग
● लोगों में आक्रोश का बना माहौल
पालघर..! जिले की अति व्यस्ततम औद्योगिक शहर बोईसर के आसपास की खास्ताहाल जर्जर और गढ्ढों में तब्दील हुई पानी से लबालब सड़कों पर हिचकोले खाते वाहनों की सवारी बड़ी मुश्किल हालात में आये दिन दुर्घटनाओं को दावत देते फिर रहे है।सड़कों की दयनीय दशा किसी राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं से छिपी नही है। कभी कभार मरम्मत के नाम पर लीपापोती सरकारी धन का बंदरवाट बरसात में ठेंगा दिखा दे रही है।
औद्योगिक शहर बोईसर से एमआयडीसी तारापुर को जोड़ने वाली मुख्य संपर्क मार्ग चार रास्ता नावापुर रोड पर मधुर चौक पर हालात-ए- सड़क हर वर्ष बरसात म़ें प्रशासन की कलई खोलते रहे है। इस बार फिर बन आये गढ्ढों का आवभगत जरूर किया गया है लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। वैसे पुरे औद्योगिक क्षेत्र के सड़कों और आसपास की संपर्क मार्गों की स्थिति भी कम दयनीय नही है।
बताते है कि सोमवार की सुबह तकरीबन 9.00 बजे पोते को स्कूल छोड़ने निकले एक बुजुर्ग की बाईक बोईसर में मधुर चौक के रास्ते मुकट टैंक की ओर गुजरते समय बड़े गढ्ढों में तब्दील पानी से लबालब सड़क के बीच ऐसे गिरी कि उनके साथ बैठा मोहम्मद माहिर शिवानी करीब डेढ़ वर्ष दुर जा गिरा और सर पर गंभीर चोट के कारण अस्पताल में दम तोड़ दी।
दुर्घटना की खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने सड़कों की दुर्दशा और आये दिन हो रहे दुर्घटनाओं पर रोष जताते मासूम की अकारण मौत पर नराजगी जताई है। सभी ने एक स्वर में ऐसे हालात के लिए जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कारवाई एवं सड़कों की दुरुस्ती का स्थाई हल निकालने का शासन से मांग की है।
◾डैमेज कंट्रोल में फौरन जुटे अधिकारी।
बच्चें की सड़क दुर्घटना म़ें मौत के बाद लोगों की बढ़ती आक्रोश के आगे मरम्मत के लिए पुरा अमला लग गया है।देर शाम तक सड़क को अवरुद्ध करके दुरुस्ती का कार्य जारी रहा।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment