पुलिस महानिरीक्षक ने जिला मुख्यालय पर किया मार्गदर्शन..! "अपराधिक न्याय के 3 कानूनों में संशोधन से नये युग की हुई शुरुआत"

पुलिस महानिरीक्षक ने जिला मुख्यालय पर किया मार्गदर्शन..! 
"अपराधिक न्याय के 3 कानूनों में संशोधन से नये युग की हुई शुरुआत"

पालघर..! ब्रिटिश काल के कानूनों और विनियमों के जगह पर पहली जुलाई, सोमवार से पुरे भारत में अपराधिक न्याय के 3 कानूनों में किये गये संंशोधन के साथ नये युग की शुरुआत हो गयी है। वर्ष 2020 में डाँ. रणवीर सिंह की अध्यक्षता में गठित एक कमेटी की देश में लागू कानून को बदलने की मसौदे के सिफारिश पर दिसंबर 2023 में संसद द्वारा पारित 3 नये कानूनों का राज समूचे भारत में स्थापित हो गया।
अब 3 नये कानूनों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 1860 की जगह भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023,क्रिमिनल प्रोसीजर कोड(सीआरपीसी) 1973 की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 तथा इंडियन एवीडेंस एक्ट 1872 की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम(बीएसए) 2023 कर दिया गया है।

देश में शुरु हो रहे कानून के नये प्राविधानों को लेकर पालघर पुलिस मुख्यालय द्वारा पहली जुलाई को आम लोगों में जन जागरूकता लाने के लिए जिला नियोजन सभागार, जिलाधिकारी कार्यालय में विशेष पुलिस महानिरीक्षक कोंकण प्रांत, नवी मुंबई संजय दराडे, मोक्का कोर्ट ठाणे के सरकारी सहा.अधिवक्ता मोरे, पालघर न्यायालय के सहायक सरकारी अधिवक्ता सावंत द्वारा पुलिस अधिक्षक बालासाहेब पाटील, अपर पुलिस अधिक्षक पंकज शिरसाठ के उपस्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव के बाद आये कानून की विस्तृत जानकारी दी गयी।
नये कानून से अपराधियों की जल्दी सजा के साथ पीड़ितों को जल्दी न्याय की बात करते वक्ताओं ने कहा कि इस व्यापक बदलाव में पुरानी आईपीसी की 511 धाराओं की जगह नये कानून बीएनएस में 358 धाराएं रह गयी है। नये कानून म़ें राजद्रोह की जगह देशद्रोह और 150 भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाली कृत्य मानी जायेगी। वहीं सीआरपीसी की 9 प्राविधानों बदलाव के बाद 9 नये प्राविधान बने है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध में जहां कानून को संवेदनशील बनाया गया है वही पीड़िता का बयान वह जहां चाहें पुलिस को दर्ज कराने का अधिकार रहेगा।दुष्कर्म के मामले में न्यूनतम 10 वर्ष की सजा और अधिकतम फांसी की सजा तय है।
इस मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ तमाम प्रबुद्धजन, पुलिस पाटील, सोनेपंत द़ांडेकर लाँ कालेज पालघर और आयडियल लाँ कालेज वाडा के छात्र और मीडियाकर्मी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का समापन एक साथ राष्ट्रगान से की गयी।
 
अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!