सायन आरओबी दिनांक 1 अगस्त से वाहनों के आवागमन के लिए बंद..!
सायन आरओबी दिनांक 1 अगस्त से वाहनों के आवागमन के लिए बंद..!
मुंबई..! डिस्मेंटल और पुनर्निर्माण कार्य के लिए सायन ● रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) दिनांक 01.08.202 (31.07.2024 = की मध्य रात्रि) को 00.00 बजे से वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा।
मध्य रेल एवं ग्रेटर मुंबई नगर निगम • (एमसीजीएम) के साथ - समन्वय में सायन रेलवे स्टेशन के पास किलोमीटर 12/10- 11 पर मौजूदा आरओबी के - स्थान पर नया रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाएगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई ने अपनी स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में मौजूदा आरओबी को डिस्मेंटल करने और स्टील गर्डर्स और आरसीसी स्लैब के साथ एक नए आरओबी के पुनर्निर्माण की सिफारिश की थी।
इसके अलावा मौजूदा सायन आरओबी सीएसएमटी-कुर्ला के बीच 5वीं और 6वीं लाइन के प्रस्तावित संरेखण का भी उल्लंघन कर रहा है।
पुनर्निर्माण कार्य के दौरान जनता मौजूदा सायन आरओबी के दोनों ओर स्थित वैकल्पिक सार्वजनिक फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का उपयोग कर सकती है जो इस प्रकार हैंः सायन अस्पताल की ओर लगभग 500 मीटर की दूरी पर सार्वजनिक एफओबी (धारावी धोबीघाट एफओबी), सायन स्टेशन के लगभग 350 मीटर कुर्ला छोर पर सार्वजनिक एफओबी सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि वे यातायात विभाग द्वारा जारी यातायात विनियमन दिशानिर्देशों का पालन करें।
मध्य रेल इस महत्वपूर्ण कार्य को करने में जनता के समर्थन का अनुरोध करता है और इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment