धारदार हथियार के बल पर वाडा में लूट का पर्दाफाश, 5 बदमाश गिरफ्तार..!
धारदार हथियार के बल पर वाडा में लूट का पर्दाफाश, 5 बदमाश गिरफ्तार..!
पालघर..! जिले के वाडा थानार्तंगत खानिवली गाँव में बीते 12 जुलाई की रात धारदार हथियार के बल पर एक दंपति को बंधक बनाकर की गयी नगदी, जेवरात, मोबाईल, बाईक और अन्य कीमती सामान की लूट का वाडा पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए लूट की जेवरात, बाईक और घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार खानिवली निवासी सुहास भानुशाली (55) के यहां 12 जुलाई की रात 8.30 बजे अचानक घर का मुख्य दरवाजा खटखटाये जाने पर दरवाजा खोलते ही धारदार हथियारों से लैस चार अनजान लोग अंदर घुसते उनके चेहरे पर पहले रेड चिल्ली का स्प्रे मार दी तथा सुहास की पत्नी मनिषा भानुशाली(52) को धारदार हथियार दिखाकर तिजोरी की चाभी ले ली और हाथों को दुपट्टे से बांधकर मुँह पर टेप चिपका कर पहले डराकर एटीएम और पासवर्ड की जानकारी ली और पास के कुडुस स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये ले आये। बाद में तिजोरी में पड़े सोने के जेवरात,मोबाईल,
सीसीटीवी के डीवीआर के साथ दरवाजा बंद करके बाईक लेकर फुर्र हो गये।
वाडा में धारदार हथियार के बल पर हुई लूट के वरदात को चुनौती पूर्ण स्वीकारते पुलिस अधिक्षक बालासाहेब पाटील ने फौरन ठोस नतीजे पर पहुंचने और किसी भी कीमत पर बदमाशों की दबोचने की दी गयी नसीहत ने पुलिस की राह आसान कर दी।
वाडा थानाध्यक्ष दत्तात्रेय किंद्रे द्वारा बनाई गयी जांच टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज तथा थाने की पुलिस डायरी में पड़े अपराधियों के इतिहास को खंगालते हुए जुड़ते तार से खबरीयों के जरिये लुटेरों तक पहुंच गयी।अपराध में शामिल बदमाशों में उमेश धावारे, अविनाश पवार, आकाश संते और उनको टीप देने वाले दो आरोपी संतोष तरे और देवानंद तुंबडा को अलग-अलग जगहों से हिरासत म़ें लिया है। बदमाशों द्वारा डोंबिवली के एक ज्वेलरी शाँप में बेचे गये लूट का जेवरात, बाईक के अलावे वरदात में प्रयुक्त धारदार हथियारों को भी बरामद किया गया है।
एक फरार आरोपी रामप्रकाश गायकवाड़ की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। आगे की तफ्तीश थाने के उपनिरीक्षक मयूरेश्वर अंबाजी द्वारा की जा रही है।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment