पालघर में कांग्रेस भी अब दो-द़ो हाथ करने को तैयार..! पालघर,डहाणू,विक्रमगढ़ और बोईसर सीट पर करेंगी दंगल, कांग्रेस हाईकमान को भेजा प्रस्ताव
पालघर में कांग्रेस भी अब दो-द़ो हाथ करने को तैयार..!
पालघर,डहाणू,विक्रमगढ़ और बोईसर सीट पर करेंगी दंगल, कांग्रेस हाईकमान को भेजा प्रस्ताव
पालघर..! जिले की छः विधानसभा सीट वाली पालघर लोकसभा में आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर शुरु हुई हलचल के बीच जिला कांग्रेस कमेटी ने भी तुरुप का पत्ता फेंक दिया है।वह सहयोगी दलों महाविकास आघाडी से समझौता किये बगैर जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों पालघर,डहाणू,विक्रमगढ़ और बोईसर सीट पर होने वाले चुनावी दंगल में दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हो गयी है। कांग्रेसियों की ओर से हाईकमान को सर्वसम्मति से भेजे गये प्रस्ताव में इन चारों सीटों पर सहयोगी दलों से किसी भी प्रकार से किये जाने वाले समझौता को गैर मुनासिब बताया है।
जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में मंगलवार, 23 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी की संपन्न चुनाव पूर्व तैयारी को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिला प्रभारी ठाकुर यशवंत सिंह की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल पाटील की अध्यक्षता में गहमागहमी भरी बैठक में प्रदेश और दिल्ली हाईकमान को कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों की राय पर पारित प्रस्ताव से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान मुंबई के दादर स्थित तिलक भवन कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की आयोजित 19 जुलाई के बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा प्रत्येक जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन करने और प्रदेश मुख्यालय को रिपोर्ट करने के निर्देश को सांझा किया गया।
विधानसभा चुनाव में हिस्सेदारी लेने वाले इच्छुक कार्यकर्ताओं से शीघ्र ही कमेटी को पूर्ण विवरण सहित आवेदन देने को कहा गया जिससे समय रहते संस्तुति के लिए भेजा जा सकें।
बैठक में प्रदेश सचिव योगेश नम,प्रवक्ता अविश राऊत, प्रदेश प्रतिनिधि एड.सुधीर जैन, संगीता धौंडे, वरिष्ठ पदाधिकारी बलवंत गावित, मधुकर चौधरी, सिकंदर शेख,रोशन पाटील, संगीता पाटील,आशिफ मेमन, एड.मनोज दांडेकर, रामप्रकाश निराला, एड.सुनंदा बेलकर, अरशद खान, राजेश अधिकारी, मनोहर दांडेकर, मनोज पाटील, घनश्याम आलशी,संपत पवार, अशोक पाटील जैसे अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देखना है महाविकास आघाडी के सहयोगी दलों के संग चार विधानसभाओं का आखिरी निर्णय हाईकमान के पल्ले में 'ये रिस्ता क्या कहलाता है.?
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment