नमो नमो मोर्चा भारत के तत्वाधान पर सावन महोत्सव का आयोजन, संगठन महामंत्री रेनू गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न..!

नमो नमो मोर्चा भारत के तत्वाधान पर सावन महोत्सव का आयोजन, संगठन महामंत्री रेनू गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न..! 

हरियाणा (जिला गुरुग्राम)..! गुरुग्राम सेक्टर 10 A श्री राधा कृष्ण मंदिर के कम्युनिटी हॉल मे नमो नमो मोर्चा भारत, जिला गुरुग्राम के तत्वाधान में “सावन_महोत्सव_2024” का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों से भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित करके एवं दीप प्रज्वलित करवाकर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
साथ ही भारतीय संस्कृति के प्रतीक में बच्चों द्वारा मनोहर संस्कृति प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का आगाज़ हुआ। इसमें मुख्य रूप से हमारे मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता इंद्रेश जी ने इस कार्यक्रम में अपने उद्बोधन से सबको प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का विषय कुटुम्ब प्रबोधन पारिवारिक एकता, मूल्य, राष्ट्रीयता और भारत निर्माण में कुटुंब व्यवस्था की भूमिका पर आधारित इस वक्तव्य में उन्होंने परिवार के महत्व पर बहुत ही रोचक, तथ्यात्मक एवं उदाहरण के साथ वहां पर आए हुए परिवार जनों को परिवार के महत्व की विशेषता बताइए, उन्होंने इस कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों को बहुत सुंदर देश प्रेम को उकेरने वाले नारे के उद्घोष की श्रृंखला के माध्यम से प्रेरित करते हुए सामूहिक उद्घोष करवाया, साथ ही उन्होंने सभी को शपथ दिलाई कि हम प्रतिदिन अपनी पूजा में प्रभु से यह प्रार्थना करेंगे की कैलाश मानसरोवर भारत में हो और पी ओ जे के और लाहौर भी भारत में हो।
हरियाणा प्रांत के संघचालक प्रताप जी ने नमो नमो मोर्चा के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों और इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन के ज्वलंत और समाज उपयोगी विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुटुंब व्यवस्था ही भारतीय संस्कृति की नींव है।
नमो नमो मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुराग कुलश्रेष्ठ ने बताया कि संगठन के द्वारा लगातार समाज में विभिन्न प्रकार के प्रकल्पों के माध्यम से समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच सके इसके लिए यह संगठन प्रतिबद्ध है। साथ ही समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों के लिए वस्त्रों की व्यवस्था, बच्चों को स्कूल की ड्रेस इत्यादि कार्य विगत 2 वर्षों से गुरुग्राम में सामाजिक सहयोग से किए जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा प्रांत संघचालक प्रताप सिंह, गुरुग्राम महानगर संघ चालक जगदीश चंद्र ग्रोवर, शिक्षाविद एवम वरिष्ठ समाजसेवी अशोक दिवाकर, विभाग प्रचारक सुंदरलाल, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज गुप्ता, सुभाष सिंगला, खुशीराम शर्मा, राजकुमार राजू, अनिल गर्ग, लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महावीर भारद्वाज, पूर्व पार्षद अश्विनी शर्मा, रिटायर्ड सेशन जज अनिल बिमल, विश्व हिंदू परिषद जिला गुरुग्राम से अध्यक्ष अजीत सिंह, आदरणीय महामंडलेश्वर श्रीश्रीश्री नारायण आनंद गिरि महाराज जी के साथ 250 परिवारजन ने अपनी बहुमूल्य उपस्थिति देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में अपनी सहयोगी संस्था रुक के रूप में सांस्कृतिक गौरव संस्थान, क्रेज़ी दीवा, साथ चले फाउंडेशन, प्रगति की राह सामाजिक संगठनों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस आयोजन की मीडिया पार्टनर के रूप में पब्लिक वॉइस K2Kको सम्मानित किया गया।
महोत्सव में मोर्चा के जिला मंत्री यशवंत शेखावत, ज़िला उपाध्यक्ष सुरेंद्र, जिला सह मंत्री गगनदीप, जिला अध्यक्ष अनुराग कुलश्रेष्ठ, प्रदेश संगठन मंत्री नलिनी अग्रवाल के साथ तमाम नमो नमो मोर्चा भारत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सावन महोत्सव की इस कार्यक्रम में नमो नमो मोर्चा भारत की प्रदेश संगठन महामंत्री रेनू गुप्ता ने इस सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं और कार्यक्रम में उपस्थित सभी परिवार जनों का आभार व्यक्त किया कि अगर वह सब इस कार्यक्रम में न पहुंचे तो यह कार्यक्रम इतना सुंदर और समाज उपयोगी सिद्ध ना होता। आशा करते हैं आगे भी विभिन्न उपलक्ष्यों पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जन चेतना का कार्य हम करते रहेंगे। साथ ही मंच संचालन करते हुए रचना रोहिल्ला के साथ सभी नमो नमो मोर्चा भारत की पूरी टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!