वर्ली हिट-एंड-रन केस में बीएमसी का बड़ा एक्शन, जुहू बार में चल गया बुलडोजर..!

वर्ली हिट-एंड-रन केस में बीएमसी का बड़ा एक्शन, जुहू बार में चल गया बुलडोजर..! 


मुंबई..! वर्ली हिट-एंड-रन केस में लगातार एक्शन जारी है। एक तरफ जहां मिहिर शाह की गिरफ्तारी हो जाता है। वहीं अब बीएमसी की तरफ से बड़ी कार्रवाई भी हो रही है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बुधवार को मुंबई के जुहू तारा रोड स्थित बार में बुलडोजर अभियान चलाया गया। इसी बार में कथित तौर पर मुंबई बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले के आरोपी और शिवसेना नेता राजेश के बेटे मिहिर शाह को शराब परोसी गई थी। 
मुंबई पुलिस द्वारा उस जगह की तलाशी लेने और उसे सील करने के बाद यह बात सामने आई है। कथित तौर पर, शाह और उनके दोस्त शनिवार रात को बार में गए थे। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने अभियान चलाया गया। 
इसी बार में कथित तौर पर मुंबई बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले के आरोपी और शिवसेना नेता राजेश के बेटे मिहिर शाह को शराब परोसी गई थी। मुंबई पुलिस द्वारा उस जगह की तलाशी लेने और उसे सील करने के बाद यह बात सामने आई है। 
कथित तौर पर, शाह और उनके दोस्त शनिवार रात को बार में गए थे। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने कथित तौर पर अपनी बीएमडब्ल्यू कार से मुंबई के वर्ली में एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे सवार 50 वर्षीय प्रदीप नखावा घायल हो गए और उनकी 45 वर्षीय पत्नी कावेरी की मौत हो गई।
इससे पहले राज्य आबकारी विभाग ने मुंबई के जुहू इलाके में एक बार को सील कर कर दिया था, जहां दुर्घटना से कुछ घंटे पहले शनिवार रात को मिहिर और उसके दोस्त गए थे। उन्होंने बताया कि बार मैनेजर ने मिहिर को शराब परोसी थी, जिसकी उम्र अभी 24 साल भी नहीं हुई है। महाराष्ट्र में शराब पीने की कानूनी उम्र 25 वर्ष है। आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि नियमों के उल्लंघन के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर बार को सील करने की कार्रवाई की गई।
मुंबई पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार से एक दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मारने की घटना के दो दिन बाद फरार आरोपी 24 वर्षीय मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया। मिहिर उस बीएमडब्ल्यू कार को चला रहा था, था, जिसने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। घटना में स्कूटर सवार एक महिला की मौत हो गई थी और उसका पति घायल हो गया था। 
पुलिस के अनुसार, मिहिर और राजेश शाह के ड्राइवर राजर्षि बिदावत तथा अन्य आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।