सीमा हैदर के बाद सनम खान को हुआ बॉर्डर पार के लड़के से प्यार, फर्जी दस्तावेज के साथ किया महाराष्ट्र टू पाकिस्तान का सफर पूरा..!

सीमा हैदर के बाद सनम खान को हुआ बॉर्डर पार के लड़के से प्यार, फर्जी दस्तावेज के साथ किया महाराष्ट्र टू पाकिस्तान का सफर पूरा..! 

मुंबई..! सीमा हैदर और अंजू इन दो महिलाओं की प्रेम कहानी को कौन नहीं जानता। ऐसी ही एक नई प्रेम कहानी सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रहने वाली 24 साल की लड़की सनम खान अपने फेसबुक फ्रेंड से शादी करने के लिए फर्जी दस्तावेज बना कर पाकिस्तान चली गई। लड़की के वापस भारत लौटने पर यह मामला पुलिस के सामने आया। जिसपर एक्शन लेते हुए पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ एक अन्य लड़की को भी अरेस्ट किया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक सनम भी शादीशुदा थी। अपने पति से अलग होने के बाद वो अपने मां और एक बेटी के साथ रहती थी। 
फेसबुक पर बातचीत करने के दौरान उसे पाकिस्तान के लड़के से प्यार हो गया। लड़का पाकिस्तान के एबटाबाद में रहता था। जहां जाने के लिए लड़की ने पूरी कोशिश की। जब कानूनी रूप से यह संभव नहीं हो पाया तो लड़की नकली कागजात के साथ पाकिस्तान पहुंच गई और उस लड़के से शादी कर ली। इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लड़की फेंक वीजा बनवाने के लिए सनम खान रुख के नाम का इस्तेमाल किया था। जिसमें एक व्यक्ति ने लड़की की पूरी मदद की थी। नगमा नूर मकसूद अली उर्फ ? ? सनम खान ने पहले अपना आधार और पैन कार्ड बनवाया। इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र बनवा ली। 
जिसके बाद इसी नाम के दस्तावेज को अपने पासपोर्ट और वीजा में लगा लिया। इसकी पूरी प्लानिंग मई 2023 और 2024 के बीच की गई। इस पूरे मामले में नगमा का कहना है कि सनम नाम मुझे काफी पसंद था। फिल्म देखने के बाद मैनें अपना नाम बदल लिया। इस बात की जानकारी मैनें घर में किसी को नहीं दी। वो बताती है कि आठवी में पढ़ रही थी तभी मेरे बिना मर्जी के मेरी शादी करवा दी गई। मेरे ससुराल वाले मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। मेरी पिटाई भी करते थे। जिसके बाद मैं अपनी पती और बेटी के साथ मायके आ गई। बाद में पति भी हमें छोड़कर कहीं चला गया। जिसके कुछ साल बाद मुझे पाकिस्तान के बाबर बशीर अहमद से दोस्ती हुई।

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!