महाराष्ट्र की प्रगति का शिखर होगा वाढवन बंदरगाह - एकनाथ शिंदे, 12 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार..!"दुनिया के 10 सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक प्रमुख बंदरगाह"
महाराष्ट्र की प्रगति का शिखर होगा वाढवन बंदरगाह - एकनाथ शिंदे, 12 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार..! "दुनिया के 10 सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक प्रमुख बंदरगाह" पालघर..! महाराष्ट्र के साथ-साथ देश के बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बंदरगाह का भूमिपूजन हो रहा है। बंदरगाह का विस्तार महाराष्ट्र की प्रगति का शिखर होगा। इस बंदरगाह के कारण भारत का नाम दुनिया के शीर्ष दस कंटेनर बंदरगाहों की सूची में शामिल हो जायेगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार 30 अगस्त 2024 को पालघर में आयोजित वाढवन बंदरगाह के भूमि पूजन समारोह में बोलते हुए आगे कहा कि इस परियोजना से राज्य में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और 12 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस दौरान शिंदे ने बोलते कहा कि वाढवन बंदरगाह से उत्पन्न रोजगार के अवसर स्थानीय लोगों को उपलब्ध हों इसके लिए जेएनपीए के माध्यम से यह सुनिश्चित करने के प्रयास पहले से ही किए जा रहे हैं। बंदरगाह स्थान पर रोजगार सृजन के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी निश्चित किया गया है। पालघर जिले के बंदर क्षेत्र के तहसील के य...