हर-हर महादेव के लगे नारे, 'बोईसर-संजान शिवकाँवड़ यात्रा' सकुशल संपन्न..!
हर-हर महादेव के लगे नारे, 'बोईसर-संजान शिवकाँवड़ यात्रा' सकुशल संपन्न..!
पालघर..! उत्तर भारतीयों का कर्मभूमि औद्योगिक शहर बोईसर से पूरे उमंग में सावन के चौथे सोमवार 12अगस्त,24 को पडो़सी राज्य गुजरात में संजान के हुमरान स्थित प्राचीन देवपीठ अमरकंटक भगवान भोलेनाथ को लगभग पांच हजार से उपर स्त्री-पुरुष काँवरियाँ बम ने सुबह मंगला आरती के बाद पट्ट खुलते कत्तारबद्ध हो 'हर-हर महादेव बोल बम' की जयघोष करते शांतिपूर्ण तरिके से आस्था लिए विहिप-बजरंग दल द्वारा सुनयोजित व्यवस्था के बीच लगभग 10.00 बजे तक जलाभिषेक किया। 'बोईसर-संजान शिव काँवड़यात्रा' पालघर और वलसाड़ जिले की पुलिस बंदोबस्त के बीच सकुशल संपन्न हो गयी।
◾ऐतिहासिक काँवड़यात्रा में पधारे संत और अतिथि
बतादें कि 18वें वर्ष में रविवार को सुबह काँवरियों के सुखद यात्रा का शुभ मंगल संदेश देने के लिए अवधनगर में बने विशाल मंच पर तपस्वी आश्रम संजान स्थित हुमरान देवपीठ के परमसंत ब्रह्मलीन अनंत श्री श्री 1008 श्री सरखंडीजी महराज के कृपापात्र शिष्य श्री 108 काशीनाथ महाराज, दिव्यदास महाराज, कृपासिंधु महाराज, करीया बाबा समेत पुलिस अधिक्षक बालासाहेब पाटील, विकास नाईक पुलिस उपाधिक्षक, बोईसर थानाध्यक्ष शिरीष पवार,भाजपा के जिला महासचिव अशोक वडे, उपाध्यक्ष प्रशांत संखे, नमो नमो मोर्चा भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोणे, शिवसेना नेता प्रभाकर राऊल, जगदीश धोडी, सुरेश साहनी, कांग्रेस के
चंद्रकांत जाधव, बविआ नेता राजू जाधव, सरपंच आनंद धोडी, शिवशक्ति सामाजिक संगठना प्रमुख संजय ज.पाटील, उत्तर भारत सेवा समिति कार्याध्यक्ष संजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, केसीएन क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदन मिश्रा, समाजसेवी शोभनाथ त्रिपाठी, दयाराम मिश्रा, स्वामीनाथ पाण्डेय, मनोज बाजपेयी, आरबी.सिंह, जिलेदार वर्मा, तुलसी छीपा, सभासद जूली संजय बारी, विहिप मात्रृशक्ति जिला प्रमुख शैलबाला सिंह यादव के अलावे बडी़ संख्या में उपस्थित गणमान्यजनों का विहिप-बजरंग दल द्वारा आतिथ्य सत्कार किया गया।
बोईसर-संजान शिवकाँवर यात्रा-2024 के सुखद यात्रा संपन्न कराने में महिनों से प्रयासरत विहिप प्रखंड प्रमुख एसपी सिंह,
विहिप जिला कोषाध्यक्ष महावीर सोलंकी जैन, बजरंग दल जिला संयोजक जयेश घरत और कोंकण प्रांत गौ-रक्षा प्रमुख चंदन सिंह की देखरेख में गठित कमेटी में गणेश राणा, रामरंंजन सिंह, अरविंद सिंह, मायाराम गुप्ता, रायसाहब यादव, निर्मोही यादव, आनंद गिरी, बंशी गुप्ता, मनोज गिरी, अरुण सिंह, वृजेश सिंह, किशन गढवी, अनिल गुप्ता, कुंदन सिंह, ज्ञानु यादव, राहुल सिंह व स्वयंसेवकों की पुरी टीम ने काँवरियों तथा सुव्यवस्थता में लगी पालघर और गुजरात पुलिस की बंदोबस्त सहयोगियों और सभी शिव भक्तों का आभार जताया है।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment