वाढवन बंदरगाह विश्व का सातवां सबसे बड़ा बंदरगाह बनेगा :- केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनेवाल..!
वाढवन बंदरगाह विश्व का सातवां सबसे बड़ा बंदरगाह बनेगा :- केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनेवाल..!
पालघर..! वाढवन बंदरगाह बनकर जब तैयार हो जायेगा तब यह विश्व में सातवां सबसे बड़ा बंदरगाह होगा। उक्त बातें केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने गुरुवार 29 अगस्त 2024 को दोपहर 2.30बजे पालघर जिला अंतर्गत मुंबई अहमदाबाद राजमार्ग पर स्थित फर्न सेल्टर रिसोर्ट में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। इस दौरान केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने बोलते हुए कहा कि वाढ़वन बंदरगाह कुल 76000 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होगा। जो विश्व का सातवां सबसे बड़ा और महाराष्ट्र का तीसरा पोर्ट होगा। यह बंदरगाह लगभग 1448 हेक्टेयर में बनकर तैयार होगा।
इस बंदरगाह के माध्यम से विश्व में भारत की अलग पहचान बनेगी।इसके साथ ही साथ देश व महाराष्ट्र प्रदेश का भी विकास होगा। इस बंदरगाह के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्किल्ड बनाने के लिए अलग अलग इंस्टीट्यूट जैसे मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, स्किल्ड इंस्टीट्यूट आदि का भी निर्माण किया जाएगा। केंदीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ संवाद कायम रखते हुए उनके हितों का विशेष ख्याल रखा जायेगा।इस मौके पर पोर्ट सेक्रेटरी टी.के.रामचंद्रन ने बताया कि इस बंदरगाह की क्षमता करीब 23 मिलियन की होगी। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री बंदरगाह एवं जहाजरानी शांतनु ठाकुर ने कहा कि इस बंदरगाह के माध्यम से करीब 12 लाख लोगों को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। और इस बंदरगाह के निर्मित होने से पश्चिमी समुद्र तट का गेटवे भी बनेगा।
इस अवसर पर केंदीय राज्य जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनेवाल के साथकेंद्रीय राज्य मंत्री बंदरगाह एवं जहाजरानी शांतनु ठाकुर, पालघर जिले के सांसद हेमंत विष्णु सावरा,पोर्ट सेक्रेटरी टी.के.रामचंद्रन, ज्वाइंट सेक्रेटरी, पूर्व सांसद राजेंद्र गावित, पूर्व विधायक विलास तरे, जेएनपीटी की मार्केटिंग मैनेजर अंबिका सिंह के अलावा जेएनपीटी के अन्य अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पत्रकार गण उपस्थित रहे।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment