हाइड्रोजन सिलेंडर ले जा रहा ट्रक पलटा..!

हाइड्रोजन सिलेंडर ले जा रहा ट्रक पलटा..! 

पालघर..! महाराष्ट्र के पालघर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शुक्रवार की रात हाइड्रोजन गैस के सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई। यह घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। राजमार्ग पर ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कुछ घंटों तक यातायात जाम रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
पुलिस के अधिकारी ने कहा कि यह हादसा रात करीब दो बजे हुआ है, जिसके वजह से कुछ घंटों तक यातायात जाम रहा। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वसई विरार शहर महानगर पालिका के अग्निशमन अधिकारी भूपेश भोईर ने कहा, "गुजरात से मुंबई हाइड्रोजन गैस सिलेंडर ले जा रहा ट्रक वसई और तुंगारेश्वर फाटा के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे आग लग गई। कुछ सिलेंडर भी फट गए।

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।