बोईसर में दहीहंडी पर आनंद के वर्चस्व मे फूंटी लाखों की मटकियां..!
बोईसर में दहीहंडी पर आनंद के वर्चस्व मे फूंटी लाखों की मटकियां..!
पालघर..! श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दुसरें दिन आनंद और जोश भरा पर्व दहीहंडी उत्सव 2024 पर 27 अगस्त, मंगलवार को औद्योगिक शहर बोईसर में राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक संस्थाओं का दमखम खुब देखने को मिला। लाखों की रखी गयी ईनामी मटकियां तोड़ने के लिए भारी सुव्यवस्थता के बीच गोविंदाओं ने आजमाईश का पीरामिड बनाते सलामी देते आखिर में लाखों का ईनाम जीत लिया।
दहीहंडी उत्सव पर आयोजकों का उत्साह जहां चरम पर नजर आया तो महोत्सव में चार चांद लगाने व रसिकों के मनोरंजन के लिए डीजे, आर्केस्ट्रा मराठी, हिंदी, भोजपुरी का रंगारंग कार्यक्रम के बीच पुलिस का बंदोबस्त दुर्घटना पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी पुर्व से नियोजित रही।
बता दें कि औद्योगिक शहर बोईसर में दहीहंडी उत्सव पर भाजपा बोईसर शहर शिवसेना शिंदे गुट-शिव सम्राट प्रतिष्ठान, शिवसेना (उबठा), बहुजन विकास आघाडी और शिवशक्ति सामाजिक संगठना समेत कई संस्थाओं ने लाखों की धनराशि का ईनाम गोविंदाओं को दहीहंडी फोड़ने पर प्रथम पुरस्कार रुप में रखा था। देर शाम दर्शकों की अपार भीड़ के बीच बड़ी ऊचाँइयों वाली मटकियों को फोड़ते गोविंदाओं की टोलियां बाजी मारकर लाखों का ईनाम ले गयी।
औद्योगिक शहर बोईसर में दहीहंडी उत्सव पर अध्यात्मिक महंत डाँ. परमहंस श्रीगिरी जी महराज, सांसद डा.हेमंत वि.सवरा,पूर्व सांसद राजेंद्र गावित, बोईसर विधायक राजेश पाटील,भाजपा जिलाध्यक्ष भरत राजपूत पूर्व विधायक विलास तरे, शिवसेना सेना उप नेता राजेश शहा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जगदीश धोडी,प्रभाकर राऊल, सुरेश साहनी, कांग्रेस के चंद्रकांत जाधव,विश्वास फाऊंडेशन प्रमुख डा.विश्वास वलवी, मनसे जिला प्रमुख समीर मोरे, बोईसर सरपंच दीलीप धोड़ी, सालवड सरपंच संजय पाटील, खैरापाडा सरपंच विवेक वडे, सरावली सरपंच आनंद धोडी, न्यू वृजवाशी स्वीट्स के गुड्डू सेठ, केसीएन क्लब के नंदन मिश्रा'त्यागी' तमाम मीडियाकर्मी समेत कई गणमान्यजन जगह-जगह गोविदाओं का उत्साहवर्धन और कार्यक्रम को शोभायमान बनाये रहे।
भाजपा के जिला महासचिव अशोक सदु वडे, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत आ.संखे, जिला युवती आघाडी की सालोनी रुपेश संखे, रुपाली आ.संखे, शिवसेना शिंदे गुट उप जिला प्रमुख निलम रमा.संखे, मुकेश पाटील, शहर प्रमुख अतुल देसाई, शिवसेना (उबाठा)गुट मनोज संखे (बाँब), बविआ के जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ घरत, तालुकाध्यक्ष प्रभाकर पाटील, राजू जाधव, बोईसर विभागाध्यक्ष निलेश नगरकर, मोहन म्हात्रे, इकरार अहमद सिद्दीकी, जिलेदार वर्मा और अनवरत 21 वें वर्ष में दहीहंडी उत्सव मना रहे शिवशक्ति सामाजिक संगठना प्रमुख संजय ज.पाटिल, डिमेलो सर,मिलिंद वडे,गजानन देशमुख, प्रो.संजय घरत, महेंद्र भोणे, श्याम संखे ने विजेताओं को पारितोषिक भेंट करते गोविंदाओं को शुभकामना दी।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment