वाढवन बंदरगाह का 30 अगस्त को मोदी करेंगे भूमिपूजन..! "केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने किया मौके का निरीक्षण"
वाढवन बंदरगाह का 30 अगस्त को मोदी करेंगे भूमिपूजन..!
"केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने किया मौके का निरीक्षण"
पालघर..! देश के सबसे बड़े बंदरगाह के रुप में प्रस्तावित पालघर के वाढवन में बनने जा रहा बंदरगाह की भूमिपूजन की तैयारी भी शुरु हो गयी है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आगामी 30, अगस्त शुक्रवार को संभवतः भूमिपूजन कर सकते है। जिले में विवादों से घिरा बाढवन बंदरगाह के लिए जहां सत्ता पक्ष किसी भी परिस्थिति में पीछे हटने को तैयार नही है वही इस बंदरगाह से प्रभावित लोगों के साथ खड़ा समूचा विपक्ष सरकार के इस फैसले से कत्तई इतेफाक नही रख रहा है। वाढवन के पक्षधर जहां भविष्य के लिए सुनहरा अवसर देख रहे है तो विपक्षी गण इसके काफी दूरगामी परिणामों की गिनती गिना रहे है।
बहरहाल 22 अगस्त, गुरुवार को वाढवन बंदरगाह की वस्तु स्थिति की जानकारी एवं 30 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण को लेकर केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने तैयार किये जा रहे हेलीपैड और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का बड़े बारीकी से निरीक्षण तथा समीक्षा की।
सोनोवाल ने जिलाधिकारी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते हुए तैयारियों पर संतोष जताया। इस मौके पर सांसद डा. हेमंत विष्णु सवरा, जिलाधिकारी गोविंद बोडके, सीईओ (जि.प.) भानुदास पालवे, पुलिस अधिक्षक बालासाहेब पाटील, डीएसपी बोईसर विकास नाईक, अपर जिलाधिकारी भाऊसाहेब फटांगरे एवं अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment