महाराष्ट्र की प्रगति का शिखर होगा वाढवन बंदरगाह - एकनाथ शिंदे, 12 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार..!"दुनिया के 10 सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक प्रमुख बंदरगाह"
महाराष्ट्र की प्रगति का शिखर होगा वाढवन बंदरगाह - एकनाथ शिंदे, 12 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार..!
"दुनिया के 10 सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक प्रमुख बंदरगाह"
पालघर..! महाराष्ट्र के साथ-साथ देश के बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बंदरगाह का भूमिपूजन हो रहा है। बंदरगाह का विस्तार महाराष्ट्र की प्रगति का शिखर होगा। इस बंदरगाह के कारण भारत का नाम दुनिया के शीर्ष दस कंटेनर बंदरगाहों की सूची में शामिल हो जायेगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार 30 अगस्त 2024 को पालघर में आयोजित वाढवन बंदरगाह के भूमि पूजन समारोह में बोलते हुए आगे कहा कि इस परियोजना से राज्य में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और 12 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस दौरान शिंदे ने बोलते कहा कि वाढवन बंदरगाह से उत्पन्न रोजगार के अवसर स्थानीय लोगों को उपलब्ध हों इसके लिए जेएनपीए के माध्यम से यह सुनिश्चित करने के प्रयास पहले से ही किए जा रहे हैं। बंदरगाह स्थान पर रोजगार सृजन के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी निश्चित किया गया है।
पालघर जिले के बंदर क्षेत्र के तहसील के युवाओं के लिए भी यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है। बतादें कि लगभग 76,200 करोड़ रुपये की लागत वाले वाढवन बंदरगाह का शिलान्यास समारोह और साथ ही 1563 करोड़ रुपये की मत्स्य पालन परियोजना व योजनाओं का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालघर के सिडको मैदान में किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्थानीय मछुआरों और किसानों को ट्रांसपॉड व किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये।
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्ण, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, केंद्रीय बंदरगाह विकास, जहाजरानी व जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह, केंद्रीय मत्स्यपालन राज्य मंत्री, केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन जॉर्ज कुरियन, केंद्रीय बंदरगाह विकास मंत्री, जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, राज्य के लोक निर्माण मंत्री व पालघर के पालक मंत्री रवींद्र चव्हाण, संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, बंदरगाह विकास, खेल व युवा कल्याण मंत्री संजय बनसोडे, सांसद डॉ. हेमंत सावरा, विधायक श्रीनिवास वनगा, विधायक निरंजन डावखरे आदि मंच पर मौजूद थे। इस कार्यक्रम में राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, पुलिस महानिदेशक रश्मी शुक्ला, जिला परिषद अध्यक्ष प्रकाश निकम, जिलाधिकारी गोविंद बोडके, जेएनपीए अध्यक्ष उन्मेश वाघ, पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटील, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भानुदास पालवे, अपर जिलाधिकारी भाऊसाहेब फटांगरे, निवासी उप जिलाधिकारी सुभाष भागड़े समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment