सर्वाइकल कैंसर निरोधक टीकाकरण का विधायक प्रशांत ठाकुर के जन्मदिन पर किया गया आयोजन..!
सर्वाइकल कैंसर निरोधक टीकाकरण का विधायक प्रशांत ठाकुर के जन्मदिन पर किया गया आयोजन..!
खारघर (नवी मुंबई)..! सर्वाइकल कैंसर के नाम से प्रचलित महिलाओं में होने वाले गर्भाशय के सबसे नीचले भाग में होने वाले घातक बिमारी कैंसर की तेजी से प्रचलन पर रोकथाम के लिए रामशेठ ठाकुर सामाजिक विकास मंडल, भाजपा उ.भा. मोर्चा उत्तर रायगढ़ जिला, नमो नमो मोर्चा भारत व पी.पी.एस.सी. ट्रस्ट नवी मुंबई संग सखी वोमेन्स वेलफेयर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 05 अगस्त को दूसरी बार बड़े पैमाने पर खारघर स्थित फ्यूचर जनरेशन ग्रुप्स ऑफ स्कूल प्लाट नं.02, सुप्रीम टॉवर सेक्टर 18 (नवी मुंबई) में युवतियों को भविष्य में प्रतिबंधात्मक एचपीवी टीकाकरण शिविर का निःशुल्क आयोजन योग्य चिकित्सकों के निगरानी में कार्यसम्राट पनवेल विधानसभा के विधायक प्रशांत दादा ठाकूर के जन्मदिन पर संपन्न हुआ। शिविर का तकरीबन 01-18 वर्ष की 120 युवतियों ने लाभ लिया।
शिविर के सफल आयोजन में भाजपा उ.भा. मोर्चा रायगढ़ जिलाध्यक्ष व नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पी. शर्मा, साधना पवार अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, स्नेहल बोधई सह संयोजक ओबीसी मोर्चा, सखी महिला कल्याण अध्यक्ष नीलम बिस्पुते, उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, भाजपा नेता अमित बोधई, अजय माली, दीपक शिंदे, राजेंद्र मांजरेकर व सहयोगियों द्वारा की गयी। पूर्व शिविर में प्रमुख अतिथि के तौर पर सांसद रामशेठ ठाकूर, विधायक प्रशांत दादा ठाकूर, जिलाध्यक्ष अविनाश कोली, सभागृह नेता पनवेल महानगर पालिका परेश ठाकूर, सभापति कोंकण म्हाडा समिति बालासाहेब पाटील, नमो नमो मोर्चा भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह और कैंसर रोगी सहायता एशोसिएशन (सीपीएए) इकाई के निदेशक डा. नुपुर खरे, असि. कैंसर रिसर्च प्रिवेंशन यूनिट प्रिया प्रसाद, लैब अधिकारी नाजिया खान, खारघर डाक्टर एशोसिएशन अध्यक्ष डा. निखिल भारंबे, खारघर नगरपरिषद, अध्यक्ष प्रविण पाटील, नगरसेवक शत्रुघ्न काकडे, गुरुनाथ गायकर, नगरसेविका संजना कदम, नेत्रा पाटील समेत तमाम भाजपाई पदाधिकारी, गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को सम्मान चिन्ह एवं गुलदस्ता देकर आयोजकों द्वारा स्वागत किया गया।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment