पालघर: मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के अंतर्गत कर छूट की समय-सीमा बढ़ाने की मांग।"ग्राम पंचायत कर थकबाकी में व्यावहारिक सुधार हेतु प्रशासन को सौंपा गया निवेदन"
पालघर: मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के अंतर्गत कर छूट की समय-सीमा बढ़ाने की मांग। "ग्राम पंचायत कर थकबाकी में व्यावहारिक सुधार हेतु प्रशासन को सौंपा गया निवेदन" अखिलेश चौबे पालघर। मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा वसूले जाने वाले निवासी संपत्ति कर, जल कर तथा विद्युत कर सहित अन्य करों की थकबाकी पर दी जा रही 50 प्रतिशत छूट की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 को आगे बढ़ाने तथा संबंधित शासन निर्णय में व्यावहारिक त्रुटियों को दूर करने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की ओर से प्रशासन को औपचारिक निवेदन सौंपा गया। यह निवेदन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रांत अध्यक्ष एवं सांसद सुनील तटकरे तथा पालघर जिले के जिलाधिकारी को संबोधित किया गया है। निवेदन मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के अंतर्गत जारी शासन निर्णय क्रमांक वी.पी.एम.-2025/प्रकरण क्रमांक 62, दिनांक 13 नवंबर 2025 के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया। इस विषय में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के जिला उपाध्यक्ष विशाल प्रतिभा पांडुरंग मोह...