पालघर: जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की संयुक्त कार्रवाई, मनोर में 3750 रुपये दंड वसूला।
पालघर: जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की संयुक्त कार्रवाई, मनोर में 3750 रुपये दंड वसूला।
अखिलेश चौबे
पालघर। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, जिला अस्पताल, मनोर पुलिस स्टेशन तथा मराठवाडा ग्रामीण विकास संस्था, छत्रपति संभाजीनगर के संयुक्त तत्वावधान में तंबाकू नियंत्रण कानून के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला शल्य चिकित्सक डॉ. रामदास मराड, जिला शल्य चिकित्सक पालघर, तथा पुलिस निरीक्षक रणवीर बायस, मनोर पुलिस स्टेशन, के मार्गदर्शन में की गई।
अभियान के दौरान तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा 2003) की धारा 4, धारा 6 (क) और धारा 6 (ख) का उल्लंघन करने वाले पान दुकान संचालकों तथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 3750 रुपये का दंड वसूल किया गया।
इस कार्यवाही में तंबाकू नियंत्रण प्रवर्तन टीम के प्रमुख सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में अनिल गुंजे, विभागीय प्रबंधक, मराठवाडा ग्रामीण विकास संस्था, छत्रपति संभाजीनगर; सतीन अंकलू, नरोततम शेक्षरिया फाउंडेशन, मुंबई; मयूर बोंगे, जिला सलाहकार, जिला तंबाकू नियंत्रण कक्ष, जिला सामान्य अस्पताल पालघर; जयपालसिंग राजपूत, समुपदेशक, जिला तंबाकू नियंत्रण कक्ष, जिला सामान्य अस्पताल पालघर; तथा अनिल भोये, सहायक पुलिस निरीक्षक, मनोर पुलिस स्टेशन, शामिल थे।
तंबाकू नियंत्रण संबंधी नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उल्लंघन रोकने के उद्देश्य से की गई यह कार्रवाई जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा और कानून पालन को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Comments
Post a Comment