पालघर: जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ के हाथों 1234.551 हेक्टेयर सामूहिक वन अधिकार पट्टों का वितरण।
पालघर: जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ के हाथों 1234.551 हेक्टेयर सामूहिक वन अधिकार पट्टों का वितरण।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने जव्हार तालुका अंतर्गत चिंचवाड़ी और भोपतगढ़ क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिंचवाड़ी में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर का दौरा कर स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की सराहना की।
भोपतगढ़ में सामूहिक वन अधिकार पट्टों के वितरण का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 1234.551 हेक्टेयर क्षेत्रफल के सामूहिक वन अधिकार पट्टे वितरित किए गए। इनमें सोनगीरपाड़ा–घाटाळपाड़ा क्षेत्र के 610.37 हेक्टेयर, अनंतनगर–कोगदा क्षेत्र के 192.181 हेक्टेयर, हाडे–देवीचा पाड़ा क्षेत्र के 132 हेक्टेयर तथा झाप–चिंचवाड़ी क्षेत्र के 300 हेक्टेयर भूमि का समावेश है।
हाडे (देवीचा पाड़ा), ऐन (सोनगीर पाड़ा), चिंचवाड़ी तथा कोगदा (अनंतनगर) की सामूहिक वन अधिकार समितियों के अध्यक्षों और सचिवों को जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ के हाथों 1234.551 हेक्टेयर के सामूहिक वन अधिकार पट्टे प्रदान किए गए। स्थानीय आदिवासी क्षेत्रों के अधिकार संरक्षण की दृष्टि से यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने भोपतगढ़ किले का निरीक्षण किया। इसके बाद वहां आयोजित ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों को विकास, अधिकार संरक्षण और वन प्रबंधन के विषय में मार्गदर्शन दिया। ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई और प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर वयम संस्था के अध्यक्ष मिलिंद थत्ते, प्रभारी तहसीलदार सुरेश कामडी, उपवनसंरक्षक सैपुन शेख, राजस्व विभाग, वन विभाग और परियोजना कार्यालय के अधिकारी अभयकुमार टकले, रास्ते, टीके तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment