पालघर: जिले में कांग्रेस का 140वाँ स्थापना दिवस मनाया।"भाजपा की ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ की नीति पर कांग्रेस नेताओं का तीखा हमला।"
पालघर: जिले में कांग्रेस का 140वाँ स्थापना दिवस मनाया।
"भाजपा की ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ की नीति पर कांग्रेस नेताओं का तीखा हमला।"
अखिलेश चौबे
पालघर। पालघर तालुका कांग्रेस कमेटी की ओर से 28 दिसंबर को पालघर स्थित कांग्रेस भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस जोश, उत्साह और संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस के दिवंगत नेताओं के चित्रों पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई से लेकर लोकतंत्र की स्थापना, संविधान निर्माण और उसकी रक्षा तक कांग्रेस का योगदान अतुलनीय और ऐतिहासिक रहा है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा दिया जा रहा ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों और बहुलतावादी संस्कृति पर सीधा हमला है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रकांत दादा पाटिल ने कांग्रेस ध्वज फहराया और कार्यकर्ताओं के साथ सलामी दी। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा और देश की आत्मा है, जिसने हर संकट की घड़ी में देश को सही दिशा दी है। वक्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज़ बनने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग से आम जनता त्रस्त है। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी शक्ति है जो देश को संविधान, समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के मार्ग पर पुनः स्थापित कर सकती है।
विज्ञापन....
कार्यक्रम में महाराष्ट्र किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पराग पस्टे, प्रभारी तालुकाध्यक्ष सिकंदर शेख, वरिष्ठ महिला नेत्री संगीता धोंडे, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पोतदार, अधिवक्ता सुधीर जैन, नरोत्तम पाटिल, अधिवक्ता सुनन्दा बेलकर, अविश राऊत, अरविंद सिंह क्षत्रीय, अधिवक्ता दीपक सावले, रामप्रकाश निराला, अधिवक्ता मनोज दांडेकर, राजीव शुक्ला, बच्चा ठाकुर, रोशन पाटिल, मनोज पाटिल, अशद चुनावाला, प्रकाश संखे, रामनरेश यादव, मनोहर दांडेकर, हिमांशु दुबे, अनिल ताराबातकर, शैलेश ठाकूर और चिराग देसाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें शैला प्रसाद सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन संदीप मेने ने किया। अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Comments
Post a Comment