पालघर: जिले में मनसे संगठन को मिली मजबूती, सचिन पिंपळे उपतालुका प्रमुख पद पर नियुक्त।

पालघर: जिले में मनसे संगठन को मिली मजबूती, सचिन पिंपळे उपतालुका प्रमुख पद पर नियुक्त।

अखिलेश चौबे
पालघर। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के विचारों और पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से पालघर जिले में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। सचिन पिंपळे को पालघर विधानसभा उपतालुका प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पालघर ग्रामीण व बोईसर विधानसभा जिला प्रमुख भावेश चुरी के हस्ताक्षरों से की गई है।
यह नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी। पार्टी नेतृत्व ने सचिन पिंपळे से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन विस्तार, महाराष्ट्र सैनिकों को एकजुट करने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।
नियुक्ति के अवसर पर टेंभी नवापुर विभाग अध्यक्ष हमेश पाटील, महाराष्ट्र सैनिक तन्मय संखे तथा महाराष्ट्र सैनिक मनोज पाटील उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने का विश्वास व्यक्त किया।
विज्ञापन....
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर राज्यभर में संगठन को मजबूत कर रही है। युवाओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी नई ऊर्जा के साथ जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ा रही है।
सचिन पिंपळे की नियुक्ति से पालघर विधानसभा क्षेत्र में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!