पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर का टीबी मुक्त पालघर का संकल्प, 30 एमडीआर रोगियों को पोषण किट वितरण।
पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर का टीबी मुक्त पालघर का संकल्प, 30 एमडीआर रोगियों को पोषण
किट वितरण।
अखिलेश चौबे
पालघर। पालघर तहसील को क्षय (टीबी) रोग से मुक्त करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वर्ष के पांचवें चरण के अंतर्गत शनिवार, 20 दिसंबर को औद्योगिक शहर बोईसर के प. नावापुर रोड स्थित इच्छापूर्ति श्रीराम मंदिर सभागार में एक विशेष स्वास्थ्य सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 30 मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस (एमडीआर) क्षय रोगियों को स्वास्थ्यवर्धक पोषण किट भेंट की गई।
यह कार्यक्रम इंस्पायर प्रेसिडेंट निक्षय मित्र रोटेरियन रामनारायण गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग प्रदान करना रहा।
उल्लेखनीय है कि देश को टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत रोगियों को सस्ती दरों पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, वहीं सामाजिक संस्थाएं भी इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहयोग दे रही हैं। रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर, डिस्ट्रिक्ट 3141 के अंतर्गत आदिवासी बहुल पालघर तालुका को टीबी से मुक्त करने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है।
तहसील क्षय रोग अधिकारी अमित जाधव से प्राप्त रोगियों की सूची के आधार पर क्लब ने टीबी से ग्रसित 30 रोगियों को प्रतिमाह पोषण युक्त स्वास्थ्यवर्धक खुराक प्रदान करने का संकल्प लिया है, जिससे उपचार के दौरान उनकी शारीरिक क्षमता बनी रहे और दवाओं का बेहतर प्रभाव हो।
इस शिविर का आयोजन प्रोजेक्ट्स चेयरमैन पी.पी. रोटेरियन विनायक कोऑर्डिनेटर पद्मवार, प्रोजेक्ट्स प्रमुख रोटेरियन डॉ. पराग कुलकर्णी, क्लब सेक्रेटरी शैलेश अग्रवाल, रोटेरियन ओमप्रकाश मिश्रा की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में टीबी अधिकारी एवं शिक्षण मित्र के रूप में अमित तत्व भी उपस्थित रहे।
इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में भगेरिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड सहित रोटेरियन डॉ. दिगंबर जे. झावर, रोटेरियन राकेश, आचार्य रोटेरियन अनिल जगाले, रोटेरियन अमित महाजन, रोटेरियन वि. पद्मवार, रोटेरियन सुनील साल्वी, रोटेरियन कमलेश हांबीरे, रोटेरियन विनोद पाटणकर तथा मारुति आर. कदम का आर्थिक सहयोग सराहनीय रहा।
शिविर के समापन अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन रामनारायण गोयल ने रोगियों से समय पर दवाएं लेने, पोषण आहार अपनाने तथा स्वास्थ्य विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की। उन्होंने सभी रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी व्यक्त की।
Comments
Post a Comment